Parineeti Raghav Wedding: होने वाली दुल्हनिया संग उदयपुर पहुंचे राघव, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

Parineeti Chopra

image credit: instagram

Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। बीते दिनों शबद कीर्तन और सूफी नाइट का प्रोग्राम हुआ था। जिसमें परी और राघव के साथ-साथ उनके परिवार के लोग और दोस्त शामिल हुए थे। 24 सितंबर को दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। फैंस को परिणीति के मिसेज चड्ढा बनने के बेसब्री से इंतजार है। अपने ड्रीम डे के लिए यह कपल राजस्थान के उदयपुर पहुंच गया है।

उदयपुर रवाना

शुक्रवार की सुबह राघव और परिणीति को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। दोनों की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस दौरान परिणीति ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी और आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ था। वहीं राघव चड्ढा को ब्लैक टीशर्ट और जींस के साथ स्पॉट किया गया है। उन्होंने भी गॉगल्स कैरी किए थे। सनग्सासेज में नजर आए राघव ने पैपराजी को हेलो कहा और वह स्माइल देकर रवाना हो गए।

ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

उदयपुर एयरपोर्ट पर दोनों के स्वागत की जोरदार तैयारी की गई। वहां राघव और परी का ढोल-नगाड़ों और डांस परफॉर्मेंस के साथ दोनों का स्वागत किया गया। अब शादी के बाकी फंक्शन्स उदयपुर में होंगे। खबरों के अनुसार आज शाम को 5 बजे भगवंत मान भी उदयपुर पहुंचेंगे और कार्यक्रम का लुत्फ उठाएंगे। इसके अलावा राजनीतिक जगत के अन्य सितारे भी इस बिग फैट वेडिंग में शिरकत करेंगे। बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान से सीएम अशोक गहलोत भी शामिल होंगे।

चंडीगढ़ में होगा रिसेप्शन

अन्य फंक्शन की बात करें तो 23 को परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी और इसकेस अलगे दिन 24 तारीख को दिन में पहले राघव की सेहराबंदी की रस्म होगी, इसके बाद वह अपनी दुल्हनिया को लेने बारात लेकर जाएंगे। दोनों की शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल होंगे। वहीं रिसेप्शन की बात करें तो वेडिंग रिसेप्शन चंडीगढ़ में होगा। यहां बॉलीवुड हस्तियों समेत राजनेता भी शामिल होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ