Jawan Box Office Collection: घटती कमाई के बावजूद 'जवान' ने 'गदर' के किले में लगाई सेंध, अब टूटेगा 'पठान' का रिकॉर्ड!

Jawan

image credit: google

Jawan Box Office Collection Day 15: हिंदी सिनेमा के इतिहास में वह दिन भी देखा गया है जब एक के बाद एक फिल्म लगातार फ्लॉप हुई हैं और लोगों ने बॉलीवुड का बॉयकॉट किया है, लेकिन जब इस साल के शुरुआत में शाहरुख खान की पठान रिलीज हुई तो मेकर्स और अभिनेताओं को इस बात का सुकून हुआ कि अभी भी दर्शकों का एक बड़ा तबका बाकी है जो कि अपने हीरो को बड़े पर्दे पर कुछ अलग करते हुए देखना चाहता है। पठान बॉक्स ऑफिस के लिए तिनके का सहारा बनी। इसके बाद और भी फिल्में आईं जो की अच्छी रहीं लेकिन दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतजार अपने किंग एसआरके की फिल्म जवान का था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

छप्परफाड़ कमाई

एटली कुमार द्वारा निर्देशित जवान सिनेमाघरों में गदर मचा रही है। देश ही नहीं यह फिल्म दुनियाभर में छप्परफाड़ कमाई कर रही है। यह फिल्म शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। जवान ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 518.38 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं 15वें दिन इस फिल्म की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

15वें दिन का कलेक्शन

जवान ने 15वें दिन 8.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कमाई अब घटती नजर आ रही है। जवान का कुल कलेक्शन 526.73 करोड़ रुपये हो गया है। जवान की कमाई हर दिन घटने के बावजूद भी फिल्म मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और 15वें दिन इस फिल्म ने गदर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।

पार करेगी माइल स्टोन

पठान के बाद शाहरुख की साल के अंदर यह दूसरी फिल्म है, जिसने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है। जवान ने तो पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब जवान पठान के लाइफटाइम कलेक्शन 543 करोड़ को तोड़ने की ओर बढ़ रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ