Parineeti Chopra का Raghav Chadha के घर रानी की तरह हुआ स्वागत, मज़ेदार गेम्स के साथ निभाई सभी रस्में; वीडियो आया सामने

Parineeti Chopra Welcomes At Raghav Chadha House

Image Credit: Instagram

विज्ञापन

Parineeti Chopra Welcomes At Raghav Chadha House: परिणीति चोपड़ा अपनी शादी के बाद से चर्चाओं में बनी हुई हैं। नई-नई दुल्हनियां बनीं एक्ट्रेस लगातार अपनी शादी की रस्मों के कुछ मजेदार वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। अब एक्ट्रेस का एक और वीडियो सामने आया है। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का शादी के बाद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के घर में किस तरह से स्वागत हुए अब वो भी फैंस देख सकता हैं।

यह भी पढ़ें: Dhruv Rathee को Time Magazine में मिली खास जगह, Next Generation Leaders 2023 की लिस्ट में शामिल हुआ यूट्यूबर का नाम

विज्ञापन

राघव के परिवार ने लुटाया प्यार

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से ये कपल एक-दूसरे का हाथ थामे घर में नाचते हुए एंट्री लेता है। इस दौरान पूरे घर को शानदार तरीके से फूलों से सजाया गया है। साथ ही परिणीति की एंट्री पर जगमगाते पटाखों के साथ उनका स्वागत होता है। बाद में ये दोनों मजेदार गेम्स खेलते हैं और और इनका रोमांस भी दिखाई दे रहा है। पूरी फैमिली इन दोनों पर प्यार लुटा रही है। परिणीति और राघव की आरती भी उतारी गई और उन्होंने अपने हाथो से घर की दीवार पर छाप भी बनाई।

परिणीति ने निभाई रस्में

कलश गिराने से ग्रेह प्रवेश करने तक हर खास मोमेंट को इस वीडियो में कैप्चर किया गया हुई। किस तरह से परिणीति ने बाद में सभी रस्में निभाई वो देखकर फैंस भी उनसे इम्प्रेस हो जाएंगे। राघव का पूरा परिवार इस दौरान एक साथ बैठकर एन्जॉय करता नज़र आ रहा है। परिणीति भी अपनी नई फैमिली के साथ कम्फर्टेबल लग रही हैं। वीडियो के आखिर में एक्ट्रेस ने अपने ससुराल वालों की तारीफ की है। वो बोलती दिखीं ‘ये वर्ल्ड की बेस्ट फैमिली है। सभी लोग मुझे रानी की तरह ट्रीट करते हैं।’

विज्ञापन

वीडियो में दिखी खास झलक

राघव और परिणीति के कुछ बेहद प्यारे मोमेंट्स देखकर अब फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। सभी लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। साथ अपना रिएक्शन कमेंट बॉक्स में देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। अब फैंस को आगे और भी ऐसे ही मजेदार वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ