Dhruv Rathee को Time Magazine में मिली खास जगह, Next Generation Leaders 2023 की लिस्ट में शामिल हुआ यूट्यूबर का नाम
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Instagram
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Instagram
YouTuber Dhruv Rathee Featured In Time Magazine: यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) इंडिया में बेहद पसंद किए जाते हैं। उनके वीडियोस देखना यूजर्स को काफी पसंद है। यही वजह है कि वो तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं। बेहद कम उम्र में उन्होंने वो मुकाम हासिल कर लिया है जो किसी के लिए भी आसान नहीं होता। ऐसे में अब उन्हें एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। हाल ही में 28 साल के पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी को टाइम मैगजीन ने ‘Next Generation Leaders 2023’ की लिस्ट में शामिल कर दिया है। अब खुद ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है।
बता दें, ध्रुव राठी फैक्ट चेकिंग और एजुकेशनल कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। उनकी वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं कि उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फोल्लोविंग है। ध्रुव के जहां इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन फोल्लोवेर्स हैं। वहीं, यूट्यूब पर उन्हें करीब 13.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनकी इसी फैन फोल्लोविंग ने आज वो कर दिखाया है किसी भी आम इंसान के लिए नामुमकिन है। अब खुद ध्रुव राठी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ ये खुशखबरी बांटी है।
ध्रुव ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘टाइम मैगजीन की अगली पीढ़ी के नेता 2023
.
मैं इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस कर रहा हूं। ये सूची दुनिया भर से 20 लोगों को चुनती है और इस साल, मैं एकमात्र भारतीय हूं
धन्यवाद।’
आपको बता दें, ध्रुव राठी हरियाणा के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने जर्मनी से अपनी इंजीनियरिंग की पढाई की है। अब वो यूट्यूब पर करंट अफेयर्स, सोशल इश्यूज, पॉलिटिक्स और साइंस जैसे टॉपिक्स पर वीडियो बनाकर ज्ञान बांटते हैं। साथ ही वो पर्सनल व्लॉगिंग करके भी फैंस से जुड़े रहते हैं। सबसे खास बात ये है कि उन्होंने अपना सबसे पहला वीडियो सिर्फ 8 साल की उम्र में बनाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: