Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Video Viral: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) बीते काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस कपल ने सात फेरे लिए और अपने रिश्ते को हमेशा के लिए नाम दे दिया। इनकी शादी पर पूरे देश की नज़रें बनी हुई थीं। सभी को एक्ट्रेस के दुल्हन वाले अवतार को देखना का बेसब्री से इंतज़ार था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने फैंस के लिए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी थीं। वहीं, अब उन्होंने अपने चाहने वालों को खास तोहफा दिया है।
वायरल हुआ परिणीति-राघव का वीडियो
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो ड्राप किया। ये कोई ऐसा-वैसे वीडियो नहीं है बल्कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की वेडिंग का वीडियो है। इस वीडियो में शादी के उस दिन के कुछ खास मोमेंट कैद हैं। बारात आने से लेकर एक्ट्रेस की एंट्री और फिर परिणीति और राघव के रोमांस तक इस वीडियो में सब कुछ नज़र आ रहा है। सबसे खास बात तो ये है कि ये वीडियो किसी भी फिल्म से कम नहीं लग रहा। इसमें भरपूर इमोशंस नजर आ रहे हैं।
परी दिखीं एक्साइटेड
परिणीति चोपड़ा अपनी शादी में कितनी एक्साइटेड थीं वो इस वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस छुप-छुपकर अपने दूल्हे राजा को देख रही थीं। वहीं, राघव की नज़रें भी बस अपनी लेडी लव को ही तलाश कर रही थीं। इसके बाद परिणीति ने एकदम फिल्मी अंदाज़ में एंट्री ली और शादी की रस्में निभाते हुए खुशी-खुशी सात फेरे लिए। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर जो मुस्कान नजर आई उसने फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन बहन की शादी में एक भाई को रोता देख फैंस का भी दिल भर आया।
एक्ट्रेस ने लिखी राघव के लिए ये बात
लेकिन इस वीडियो की खासियत है इसके पीछे चल रहा बैकग्राउंड म्यूजिक। दरअसल, खुद परिणीति चोपड़ा ने गाना गाकर अपने दूल्हे राजा को एक तोहफा दिया है। पीछे सुनाई दे रही आवाज किसी और की नहीं बल्कि परिणीति की है। अब फैंस को ये वीडियो और गाना दोनों ही पसंद आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे पति के लिए… सबसे जरूरी गाना जो मैंने कभी गाया है.. तुम्हारी ओर चलना, बारात से छिपना, ये शब्द गाना… मैं भी क्या कहूं.. ओ पिया, चल चलें आ।’ अब इस वीडियो को देखकर फैंस भी इसपर अपना प्यार लुटा रहे हैं और कपल पर ब्लेसिंग बरसा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines