Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप (आम आदमी पार्टी) के सांसद राघव चड्ढा खूब सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले दोनों को एक साथ मुंबई में बैक-टू-बैक स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से दोनों चर्चा का विषय बन गए। दोनों के डेटिंग रूमर्स सोशल मीडिया पर अभी भी छाए हुए हैं।
इतना ही नहीं बल्कि सिंगर-एक्टर हार्डी संधू ने भी परिणीति-राघव के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए उन्हें बधाई दी थी। इस बीच अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी रिंग फिंगर में एक सिल्वर बैंड पहने स्पॉट हुईं हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है।
और पढ़िए – Flash Back: ये गूंगे कौन हैं और कहां छुपे हैं? इस जिज्ञासा ने ललिता पवार को बनाया चमकता सितारा
परिणीति चोपड़ा की रिंग ने खींचा सबका ध्यान
बता दें कि सोमवार की रात परिणीति चोपड़ा ने अपनी रिंग से सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, एक्ट्रेस अपनी रिंग फिंगर में एक सिंपल सिल्वर बैंड रिंग का प्लेसमेंट पहने नजर आई। सोमवार की रात को परिणीति को सेलिब्रिटी मैनेजर पूनम दमानिया के ऑफिस में स्पॉट किया गया और इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ बिना बटन वाली शर्ट को श्रग के तौर पर पहना था।
जश्न मनाने का मौका आएगा- राघव
वहीं, कुछ दिनों पहले राघव चड्ढा से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि “परिणीति की खूब चर्चा हो रही है।” इसे सुनकर पहले तो राघव ब्लश करते नजर आए और फिर उन्होंने हंसते हुए कहा कि “आज जश्न मनाइये कि आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है और कई सारे जश्न मनाने का मौका आएगा। वहीं, इस इंटरव्यू में राघव से परिणीति को लेकर सवाल किया गया, तो राघव ने कहा था, “मैं आपको बताऊंगा, उस पर हमारा अलग से इंटरव्यू होगा।”
और पढ़िए – Dancing On The Grave Trailer: 90 के दशक की कहानी और एक हाई प्रोफाइल केस, ‘डांसिंग ऑन द ग्रेव’ का ट्रेलर रिलीज
रेस्टोरेंट के बार स्पॉट हुए थे राघव-परिणीति
बताते चलें कि परिणीति और राघव के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं थी, जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया। इसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
41 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines