Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी शादी से महीने भर पहले दोनों शनिवार, 26 अगस्त को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां दोनों ने नंदी हॉल से की पूजा की और साथ ही महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनको काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में दोनों महाकाल के दर्शन और पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान परिणीति लाइट पिंक कलर की साड़ी में और सिर पर पल्लू रखे नजर आ रही हैं।
वहीं, राघव चड्ढा (Raghav Chadha) भी पारंपरिक वेशभूषा कुर्ते के साथ धोती पहने नजर आए। दोनों ने इसी साल 13 मई, 2023 सगाई की थी, जिसके बाद अब दोनों अगले महीने 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘देश का नाम खराब होगा…’, नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद Pankaj Tripathi ने क्यों कही ये बात?
इसी साल मई में दोनों ने की थी सगाई
वहीं एक्ट्रेस के बारे में बात करते हुए महाकाल मंदिर के पंडित यश गुरु ने बताया कि ‘परिणीति महाकाल की बड़ी भक्त हैं’। पंडिट जी ने आगे बताया कि पिछले साल 26 दिसंबर 2022 को भी एक्ट्रेस बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल हुई थीं। साथ ही उन्होंने आगे बताया कि ‘राघव औ परिणीति चोपड़ा ने नंदी हॉल में अपने मंगेतर राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल की खा पूजन-अर्चन की और साथ ही श्री सूक्त के पाठ के साथ किया’।
Parineeti Chopra का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस जल्द ही अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila) के जीवन पर आधारित फिल्म ‘चमकीला’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म ट्रेलर 30 मई को रिलीज हुआ था, जिसको काफी पसंद किया गया था। बात दें कि इम्तियाज अली और एआर रहमान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परिणीति के साथ दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
30 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines