Parineeti Chopra Raghav Chadha Blessed With Baby Boy: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के 2 साल बाद मम्मी-पापा बन गए हैं. परिणीति चोपड़ा ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. राघव चड्ढा ने ये गुड न्यूज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस को सुनाई हैं. खुशखबरी सुनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कपल को भर-भरकर बधाईयां मिल रही हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा भी मौसी बनने की खबर सुन खुशी से झूम उठीं. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर परिणीति और राघव को बधाई दी. इसके साथ ही बॉलीवुड सितारे भी कपल को बधाई देते नजर आ रहे हैं.
खुशी से झूमी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राघव चड्ढा की पोस्ट को रिशेयर किया. प्रियंका ने बधाई देते हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को टैग भी किया. मौसी बनकर प्रियंका काफी खुश नजर आईं. बेबी बॉय के आने से अब प्रियंका की बेटी मालती को भी भाई मिल गया है. वहीं प्रियंका के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारे राघव चड्ढा की पोस्ट पर कमेंट कर कपल को इस खुशखबरी की बधाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra बनी मां, बेटे के पिता बने Raghav Chadha
बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई
राघव चड्ढा ने गुड न्यूज शेयर करते हुए जो पोस्ट शेयर की है उस पर फैंस के साथ-साथ बी-टाउन सितारे भी खुशी जता रहे हैं. इनमें आयुष्मान खुराना, यो यो हनी सिंह, भारती सिंह, कृति सेनन, जेनिफर विंगेट, सुनील ग्रोवर और मनीष मल्होत्रा जैसे सितारे शामिल हैं. हर कोई इमोजी के साथ कपल को मम्मी-पापा बनने के लिए कांग्रेचुलेशन बोलता दिखाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra से लेकर Kiara Advani तक… 2025 में मां बनी ये हसीनाएं, दो जल्द सुनाएगी खुशखबरी
कपिल शर्मा के शो में दिया था हिंट
बता दें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर साल 2023 में शादी की थी. वहीं नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भी कपल ने पैरेंट्स बनने की हिंट दी थी. जब शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू ने पूछा था कि आप दोनों खुशखबरी कब सुनाएंगे, इस पर राघव ने कहा था कि जल्द ही आपको गुड न्यूज सुनने को मिलेगी. इसके बाद से ही हर कोई परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इस खुशखबरी का इंतजार कर रहा था.
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
30 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines