Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बाद से बेहद कम नजर आ रही हैं। अब वो सिर्फ तभी नजर आती हैं, जब उनका कोई प्रोजेक्ट आता है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की शादी में देखा गया था। एक्ट्रेस अपने पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी में शामिल हुई थीं। इसके बाद अब परिणीति एक बार फिर मीडिया के सामने आई हैं।
परिणीति चोपड़ा एम्बेरेसिंग मोमेंट वायरल
आज मुंबई में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा दिखाई दी हैं। शार्ट ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में परिणीति चोपड़ा को देखकर हर किसी के मुंह खुले रह गए। वो बेहद फैशनेबल लगीं और उनका लुक काफी चर्चा में बना हुआ है। पैपराजी को एक्ट्रेस ने पोज भी दिए और परिणीति की स्माइल ने सभी के दिल जीत लिए। अब एक्ट्रेस के कई खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस के साथ एक बेहद एम्बेरेसिंग मोमेंट भी हो गया। अब परिणीति चोपड़ा के ऊप्स मोमेंट का वीडियो वायरल हो गया है।
चलते-चलते डगमगाईं परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो गिरते-गिरते बचीं। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक्ट्रेस अपनी कार की तरफ जा रही हैं। रास्ता काफी खराब दिख रहा है। सड़क पर पत्थर पड़े हुए हैं और परिणीति ने हील्स पहनी हुई है। इस उबड़-खाबड़ रास्ते में एक्ट्रेस का बैलेंस बिगड़ जाता है। हील्स की वजह से वो बीच सड़क पर गिरती-गिरती बची हैं। अब एक्ट्रेस का सड़क पर डगमगाते हुए वीडियो वायरल हो गया है। अच्छी बात तो ये है कि जैसे-तैसे एक्ट्रेस ने खुद को संभाल लिया।
यह भी पढ़ें: Ashish Chanchlani का सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान, India’s Got Latent Controversy के बाद पीछे खींचे कदम
परिणीति ने ग्रेसफुली संभाला मामला
अगर गलती से भी परिणीति चोपड़ा सड़क पर गिर जातीं, तो उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता। फिलहाल एक्ट्रेस ने बेहद ग्रेसफुली मामला संभाल लिया और कुछ बड़ा होने से रोक लिया। अब परिणीति का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ (Amar Singh Chamkila) में देखा गया था। सिंगर दलजीत दोसांझ और उनकी परफॉरमेंस को फिल्म में काफी पसंद किया गया था।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
5 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
6 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
9 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
10 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
15 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
16 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
17 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines