Ashish Chanchlani का सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान, India's Got Latent Controversy के बाद पीछे खींचे कदम

India’s Got Latent Controversy: कॉमेडियन आशीष चंचलानी में फैंस के दिल तोड़ दिए हैं। उन्होंने कंट्रोवर्सी के बीच एक बड़ा अनाउंसमेंट किया है, जिसके बाद फैंस उदास हो सकते हैं।

Ashish Chanchlani

Ashish Chanchlani File Photo

India’s Got Latent Controversy: समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ ने कई लोगों की जिंदगी में तूफान ला दिया है। रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) की एक गलत टिप्पणी अब कई लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर चुकी है। एक तरफ ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सारे एपिसोड्स डिलीट हो चुके हैं। दूसरी तरफ समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) के विवादित बयानों के बाद उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हो चुके हैं। इनको समन भी भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन

कंट्रोवर्सी के बाद सामना आया आशीष चंचलानी का पोस्ट

अब इस मामले में कॉमेडियन आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) भी मुसीबत में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर तो उन्हें लोगों का बेहद सपोर्ट मिल रहा है और लोग आशीष चंचलानी की तारीफें कर रहे हैं। दरअसल, एपिसोड में बाकी लोगों की तरह उन्होंने कोई भी ऐसी अश्लील बात नहीं की और वो किसी कंट्रोवर्सी में नहीं पड़े। फिर भी अब उन्हें समन भेजे जा रहे हैं और जांच में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। अब लगता है ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी का असर आशीष चंचलानी के करियर पर भी पड़ रह है।

विज्ञापन

आशीष चंचलानी ने तोड़ा फैंस का दिल

आशीष चंचलानी ने आज सोशल मीडिया पर एक बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। आशीष चंचलानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को खास जानकारी दी है। उनका पोस्ट पढ़कर फैंस के दिल टूट सकते हैं। अब आशीष चंचलानी ने अपना शो कैंसिल कर दिया है। उन्होंने खुद फैंस को ये जानकारी दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हेलो दोस्तों, मेरी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए दुर्भाग्य से मैं वेलेंटाइन्स डे पर फिल्म “Captain America: Brave New World” की स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हो पाऊंगा और इसकी होस्टिंग नहीं कर पाऊंगा।’

क्या कंट्रोवर्सी के चक्कर में आशीष चंचलानी ने कैंसिल किया इवेंट?

आशीष चंचलानी ने आगे लिखा, ‘लेकिन चिंता न करें, जो लोग सेलेक्ट किए गए हैं वे अभी भी जा सकते हैं और शो को एन्जॉय कर सकते हैं। मैं जानता हूं, मैं तुम सबको बहुत मिस करूंगा! लव यू 3000।’ अब ये पोस्ट देखने के बाद आशीष चंचलानी के फैंस मायूस हो गए हैं। वैसे तो कॉमेडियन का कहना है कि वो तबीयत खराब होने की वजह से शो में जाना कैंसिल कर रहे हैं, लकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने ये कदम कंट्रोवर्सी के चक्कर में उठाया होगा। दरअसल, इस वक्त उनका किसी भी पब्लिक इवेंट में शामिल होना उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ