ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा के पिता का अंतिम संस्कार हो चुका है। मन्नारा के पापा रमन राय हांडा के अंतिम संस्कार के बाद आज 19 जून को उनकी ‘उठाला सेरेमनी’ थी। पिता की ‘उठाला सेरेमनी’ (पगड़ी की रस्म) में मन्नारा चोपड़ा का बुरा हाल नजर आया। पिता को खोने का गम मन्नारा के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। मन्नारा के पिता के निधन पर सेलेब्स से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने दुख जताया, लेकिन फूफा के निधन पर परिणीति चोपड़ा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। ऐसे में ये चर्चा है कि आखिर परिणीति चोपड़ा कहां हैं? आइए जानते हैं कि परी कहां हैं?
परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट
परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में जब मन्नारा चोपड़ा के पापा के निधन की खबर सामने आई तो सबको लगा कि परी भी इस पर दुख जाहिर करते हुए कोई ना कोई रिएक्शन जरूर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और परिणीति ने कोई पोस्ट या स्टोरी शेयर नहीं की। हालांकि, इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने फूफाजी के निधन पर दुख जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया।
कहां हैं परिणीति चोपड़ा?
परिणीति चोपड़ा की अगर बात करें तो एक्ट्रेस ने 16 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में परी ने एक पुल की फोटो शेयर की है और नीचे नदी बह रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसमें लंदन, यूनाइटेड किंगडम की लेकेशन को टैग किया है। इसके बाद परी ने एक और ऐसे ही व्यू की फोटो शेयर की है।
परी ने नहीं किया अब तक कोई पोस्ट
इसके आगे परिणीति ने एक और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को परी ने एक घंटे पहले शेयर किया है। पोस्ट में परी ने अपनी मां की फोटो शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मॉम हेविंग ए मूवमेंट। परीणीति के पोस्ट से साफ पता लगता है कि इस समय वो लंदन में हैं। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि एक्ट्रेस इंडिया आने के बाद मन्नारा के परिवार से मिलेगी या फिर अपने फूफाजी को लेकर कोई पोस्ट शेयर करेगी। अब ये तो परी ही जानती हैं कि वो इसको लेकर कुछ कहेंगी या नहीं?
यह भी पढ़ें- पिता के उठाले में फूट-फूटकर रोईं Mannara Chopra, एक-एक कर पहुंच रहे सेलेब्स
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
5 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
10 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
13 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
21 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines