News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mannara Chopra Father Uthala Ceremony: मनारा चोपड़ा के पिता के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। चोपड़ा फैमिली इस वक्त सदमे में है। हर कोई रमन राय हांडा के निधन से मायूस है। आज मनारा चोपड़ा के पिता का उठाला है और अब इस रस्म के लिए सभी लोग गुरुद्वारे में पहुंच रहे हैं। कुछ देर पहले मनारा अपने पिता की तस्वीर को हार चढ़ाकर गुरुद्वारे में आती हुई नजर आई हैं। वहीं, अब उनका गुरुद्वारे के अंदर से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मनारा चोपड़ा पिता के जाने के गम में फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सफेद कपड़ों में खड़ी मनारा चोपड़ा एक महिला के गले लगती हैं और दिल खोलकर रोती हैं। उनसे बात करते हुए मनारा अपनी तकलीफें बांट रही हैं। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। मनारा की हालत देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो पिता के दुनिया के जाने से बिखर गई हैं। इसके अलावा वीडियो में मनारा की बहन मिताली हांडा को भी बिलख-बिलखकर रोते हुए देखा जा सकता है। दोनों बहनें पिता के निधन से गहरे सदमे में हैं। इनकी हालत देख फैंस भी फिक्रमंद हो गए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इसके अलावा अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें मनारा के को-स्टार अभिषेक कुमार भी इस दुख की घड़ी में उनका साथ देने पहुंचे हैं। ‘बिग बॉस’ में मनारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार की दोस्ती हुई थी। अब अभिषेक कुमार मनारा को पिता के निधन पर सहारा देने आए हैं। वीडियो में अभिषेक के चहेरे पर मायूसी नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
खानजादी भी मनारा और उनके परिवार का सपोर्ट करने पहुंची हैं। खानजादी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो उठाले की रस्म के लिए गुरुद्वारे में आती हुई दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
प्रियंका चोपड़ा के भाई और मनारा चोपड़ा के कजिन सिद्धार्थ चोपड़ा भी इस रस्म में शामिल होने पहुंच गए हैं। कल सिद्धार्थ ने अपने फूफा की अर्थी को भी कंधा दिया था। आज वो यहां उनकी आत्मा की शांति की दुआ करके आए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘फुकरे’ फेम एक्टर मनजोत सिंह भी अपने परिवार के साथ मनारा चोपड़ा के पिता के उठाले में आए हैं। वो परिवार समेत मनारा चोपड़ा के पिता के निधन पर शोक जताने आए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
एक्टर सुदेश लेहरी भी इस दुख को बांटने के लिए आ चुके हैं। सुदेश लेहरी और मनारा चोपड़ा ने ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में साथ काम किया था। ऐसे में वो अपनी को-स्टार को इस वक्त दिलासा दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पिता के उठाले में फूट-फूटकर रोईं Mannara Chopra, एक-एक कर पहुंच रहे सेलेब्स
मनारा चोपड़ा के को-स्टार करणवीर शर्मा का वीडियो भी सामने आया है। करणवीर शर्मा और मनारा ने फिल्म ‘जिद’ में साथ काम किया था। ये मनारा की हिंदी डेब्यू फिल्म थी। अब उनके को-स्टार उनके पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।