Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Details: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हर तरफ छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की लव लाइफ के बारे में अब सभी को पता है। उनका और राघव चड्ढा का रिश्ता अब जग जाहिर है। हाल ही में कपल का रोका हुआ है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। फैंस और बाकी सेलिब्रिटीज ने परिणीति और राघव को जिंदगी की इस नई शुरुआत के लिए बधाइयाँ भी दी थी। वहीं, अब इनकी शादी को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: Good News: Fukrey 3 की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब दिसंबर नहीं सितंबर में ही रिलीज होगी फिल्म
कब दुल्हन बनेंगीं परिणीति चोपड़ा?
अभी तक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपना वेडिंग प्लान सीक्रेट रखा हुआ है। न तो इनकी शादी की डेट अनाउंस हुई है और न ही वेन्यू। हालांकि, इन डिटेल्स को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच अब कपल की सगाई के बाद उनकी शादी कब होगी इसे लेकर एक ताजा अपडेट आया है। फैंस काफी समय से जानना चाहते थे कि परी कब दुल्हन बनेंगीं? लेकिन अब लगता है कि एक्ट्रेस के फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, अब परिणीति और राघव की शादी किस डेट पर होगी और किस जगह होगी ये दोनों ही एहम जानकारी सामने आ गई हैं।
Image Credit : Google
शादी की डेट और वेन्यू हुए रिवील
कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस साल सितंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 25 सितंबर को एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड की दुल्हनिया बनेंगी। ये दोनों उदयपुर के ‘लीला पैलेस’ में सात फेरे लेंगे। जहां, शादी के लिए 25 सितंबर की तारीख तय की गई है। वहीं, 23 सितंबर से इनके प्री वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो जाएंगे। उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के लिए 200 लोगों के शामिल होने की खबर सामने आई है।
निक जोनस होंगे शादी का हिस्सा?
ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि शादी में शामिल होने वाले ज्यादातर महमानों के ठहरने का इंतजाम ओबेरॉय होटल में किया जाएग। बता दें, परिणीति चोपड़ा की सगाई में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थीं। मगर उनके जीजू निक जोनस इस फंक्शन में नहीं आ सके थे। लेकिन वो अपनी साली की शादी में शिरकत करेंगे इसकी उम्मीद की जा रही है। वहीं, अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की डिटेल्स सामने आने से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
18 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
19 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
20 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines