Hera Pheri 3: परेश रावल के एक फैसले से काफी बवाल मचा हुआ है। ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल की एग्जिट ने फिल्म की कास्ट और मेकर्स को मुसीबत में डाल दिया है। परेश रावल के अचानक फिल्म से पीछे हटने का सबसे ज्यादा नुकसान एक्टर अक्षय कुमार को हुआ है। उन्होंने परेश रावल और सुनील शेट्टी के फिल्म के लिए हामी भरने के बाद ‘हेरा फेरी 3’ के राइट्स खरीदे थे। IPL के दौरान फिल्म का टीजर भी जारी होने वाला था और अचानक परेश ने फिल्म से एग्जिट ले ली और इस वजह से अक्षय के आंसू निकल आए। अब इस मामले पर नया अपडेट सामने आया है।
परेश रावल का ताजा बयान आया सामने
‘हेरा फेरी 3’ को लेकर काफी कंट्रोवर्सी चल रही है और ऐसे में अब परेश रावल का नया बयान सामने आ गया है। परेश रावल ने अपने एक ट्वीट में फैंस को इस मामले से जुड़ी खास जानकारी दी है। एक्टर का हालिया ट्वीट काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि उन्होंने इसमें अपनी एग्जिट पर बयान दिया है। साथ ही परेश रावल ने वकील का भी जिक्र किया है। चलिए जानते हैं परेश रावल ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में क्या लिखा है।
परेश रावल ने दिया वकील का हवाला
परेश रावल ने लिखा, ‘मेरे वकील Ameet Naik ने मेरे राइटफुल टर्मिनेशन और एग्जिट के बारे में उचित जवाब भेजा है। एक बार जब वे मेरा जवाब पढ़ लेंगे, तो सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे।’ यानी परेश रावल ने क्लियर कर दिया है कि इस मामले में अब वकील भी जुड़ चुके हैं। आपको बता दें, हाल ही में ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि परेश ने ‘हेरा फेरी 3’ के लिए जो साइनिंग अमाउंट ली थी उसे 15% ब्याज के साथ लौटा दिया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म से पीछे हटने के लिए और भी पैसे दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Entertainment LIVE: Alia Bhatt और Avneet Kaur के हॉट लुक्स वायरल, Karan Johar के बर्थडे की दिखी धूम
साइनिंग अमाउंट लौटा चुके परेश रावल
बताया जा रहा है कि परेश रावल को 11 लाख की साइनिंग अमाउंट दी गई थी। वहीं, उनकी फीस 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, अक्षय कुमार ने परेश रावल पर लीगल एक्शन लिया है, जिसके परेश को गंभीर कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। अब सवाल ये उठता है कि परेश रावल के वकील ने जो जवाब दिया है, उसके बाद मामला और भड़केगा या शांत हो जाएगा? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
25 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines