Entertainment: Rajiv Adatia ने Cannes 2025 जाने वाले सेलेब्स का उड़ाया मजाक, अब डिलीट किया पोस्ट

Entertainment: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स आप तक पहुंचाने के लिए हम News24 का ब्लॉग लेकर आए हैं। इसके जरिए फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां आप तक आसानी से पहुंच जाएंगी।

Entertainment LIVE

Entertainment LIVE

Entertainment: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 की भले ही क्लोजिंग सेरेमनी हो चुकी है, लेकिन अभी तक फैंस आलिया भट्ट के लुक से मूव ऑन नहीं कर पाए हैं। दूसरी तरफ अवनीत कौर का बिकिनी लुक इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा आज करण जौहर का बर्थडे है और बॉलीवुड सेलेब्स करण को इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ एक्टर मुकुल देव के निधन के बाद सेलेब्स शोक में डूबे हुए हैं और एक्टर को याद कर रहे हैं। अब अनुष्का और विराट अयोध्या में नजर आए हैं। ‘कभी खुशी कभी गम’ एक्ट्रेस मालविका राज ने अपनी प्रेग्नेंसी का सीक्रेट रिवील कर दिया है। एंटरटेनमेंट जगत में आज और क्या-क्या हो रहा है? उसकी सारी अपडेट्स आपको यहां मिल जाएगी।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

संडे को काम करती नजर आईं Urvashi Dholakia, देखें हसीना का लुक

उर्वशी ढोलकिया ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में जानकारी दी है कि वो संडे को भी काम कर रही हैं। वैसे तो स्टार्स संडे को मौज-मस्ती करते नजर आते हैं, लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से कई बार छुट्टी वाले दिन भी काम करना पड़ता है। उर्वशी के पोस्ट में आप उनका लेटेस्ट लुक भी देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/DKE_g0Uopi8/?img_index=1

Kunal Kemmu ने मालदीव में मनाया बर्थडे, शेयर किया पोस्ट

कुणाल खेमू का आज 25 मई को बर्थडे था। अपने खास दिन को कुणाल ने इस बार मालदीव में सेलिब्रेट किया है। मालदीव ने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं।

https://www.instagram.com/p/DKFLvGeIdVx/?img_index=13

Rubina Dilaik बोलीं खाना बनाना आए या ना, पर नाचना आना चाहिए, देखें एक्ट्रेस के मूव्स

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रुबीना ने इसके कैप्शन में लिखा कि खाना बनाना आए या ना, पर नाचना आना चाहिए। वीडियो में एक्ट्रेस अपने डांस मूव्स भी दिखा रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DKFLyxXIz38/

Cannes 2025 में सेलेब्स का जलवा, राजीव अदातिया ने कसा तंज, फिर डिलीट किया पोस्ट

राजीव अदातिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस पोस्ट में राजीव ने कान्स 2025 में जाने वाले सेलेब्स का मजाक उड़ाया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कान्स में जाना पहले एक कमाल का पल होता था, लेकिन अब ये पीवीआर जुहू जाने जैसा है, वो चले हम भी चले। अब राजीव ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

RJ Mahvash किसके लिए फ्रिज खरीदना चाहती हैं? पोस्ट में बताया

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में महवश ने अपनी फोटो शेयर की है और लिखा है कि द डेंगू गर्ल इज फाइनली आउट एंड बैक ऑन शूट, अब नजर लगाई ना किसी ने फ्रिज खरीदूंगी उसके लिए।

Sonu Sood ने जिम से शेयर किया पोस्ट, लिखी ये बात

सोनू सूद ने अपना लेटेस्ट पोस्ट जिम से शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कहा कि संडे है तो क्या, जिम तो बनता है। सोनू के इस पोस्ट पर यूजर्स ने खूब प्यार लुटाया है।

https://www.instagram.com/p/DKE7ZzKMfgt/?img_index=1

Akshara singh का नया साड़ी लुक देखा क्या? बेहद सुंदर लगीं एक्ट्रेस

अक्षरा सिंह ने अपना लेटेस्ट साड़ी लुक फैंस के साथ शेयर किया है। इस पोस्ट में अक्षरा ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि घर से बहुत दूर अपने संस्कार को याद रखना।

https://www.instagram.com/p/DKEIdxBN6Fh/?img_index=3

Pratibha Ranta ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, इटली से शेयर की फोटोज

प्रतिभा रांटा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में प्रतिभा ने अपनी कई फोटोज शेयर की है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है। पोस्ट को प्रतिभा ने इटली से शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/DKFAmEkIkw7/?img_index=4

Shraddha Kapoor का मस्ती भरा संडे, बोलीं- नहीं लिखना कैप्शन

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में श्रद्धा अपना संडे एंजॉय करती नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि नहीं लिखना कैप्शन, आज संडे है, मेरी मर्जी।

https://www.instagram.com/p/DKE-GqAzYJ2/?img_index=4

Manushi Chhillar ने न्यू यॉर्क ये शेयर किया पोस्ट, लगीं बला की खूबसूरत

मानुषी छिल्लर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पोस्ट को मानुषी ने न्यू यॉर्क से शेयर किया है। अगर आपने मानुषी के इस पोस्ट को नहीं देखा है, तो आप यहां देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/DKE8ha_O-47/?img_index=1

Parth Samthaan ने CID से नया वीडियो किया शेयर, कैप्शन में लिखी ये बात

पार्थ समथान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पार्थ सीआईडी की जैकेट पहनते नजर आ रहे हैं। पार्थ के साथ वीडियो में अभिजीत भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए पार्थ ने इसके कैप्शन में लिखा है कि स्ट्राइक के लिए तैयार।

https://www.instagram.com/p/DKE6mdlSQil/

Neha Kakkar ने शेयर किया अपना वीडियो, खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं सिंगर

नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा बैकसाइड पोज देती नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए नेहा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि बारिश बादल वाला इमोजी शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/DKE5YVxIeWe/

Chhaya Kadam का नया लुक देखा क्या? येलो साड़ी में खूब जची 'मंजू माई'

फिल्म 'लापता लेडीज' की मंजू माई यानी एक्ट्रेस छाया कदम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना नया लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस येलो कलर की साड़ी में नजर आ रही है और उन्होंने कैमरे के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज दिए हैं।

https://www.instagram.com/p/DKE4HhbNEbv/?img_index=1

Parth Samthaan ने शेयर किया मौसम का हाल, लिखी दिल की बात

पार्थ समथान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में पार्थ ने मौसम का हाल दिखाया है। पार्थ ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि तेज बारिश हो रही है और इसको पोस्ट करते हुए पार्थ ने कैप्शन में लिखा है कि चाय और पकौड़े का मौसम।

Arbaaz Khan ने शेयर की फैमिली फोटो, पेरेंट्स और वाइफ संग दिखे सलमान खान के भाई

सलमान खान के भाई अरबाज खान ने अपने इंस्टग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अरबाज अपने पेरेंट्स और वाइफ संग नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए अरबाज ने इसके कैप्शन में रेड हर्ट इमोजी शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/DKEz9e9SXkQ/

Katrina Kaif ने भी करण जौहर को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया पोस्ट

पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी फिल्ममेकर करण जौहर को बर्थडे विश किया है। इसको लेकर कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट कैटरानी ने करण की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे टू करण जौहर।

Karan Johar के लिए Anil Kapoor का खास पोस्ट, फिल्ममेकर के लिए लिखा खास कैप्शन

अनिल कपूर ने करण जौहर को बर्थडे विश किया है। इसको लेकर अनिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में अनिल ने करण की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे करण, आप सिर्फ एक फिल्ममेकर नहीं हैं। अनिल ने और क्या लिखा है इसके लिए आप अनिल का पोस्ट देख सकते हैं।

Taha Shah ने Karan Johar को बर्थडे किया विश, लिखा ये कैप्शन

पॉपुलर एक्टर ताहा शाह ने मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर को बर्थडे विश किया है। इसको लेकर ताहा ने अपने इंस्टाग्राम पर करण के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए 'ताजदार' ने इसके कैप्शन में लिखा है कि लीजेंड से दोस्त तक- अभी भी यकीन नहीं होता कि मैं आपको दोनों कहकर बुला सकता हूं, जन्मदिन की शुभकामनाएं करण जौहर।

https://www.instagram.com/p/DKEtYDooCtc/?next=%2F&img_index=1

RJ Mahvash ने Preity Zinta संग शेयर किया पोस्ट, इस लुक में आईं नजर

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में महवश के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा नजर आ रही हैं। महवश ने गुलाबी कलर तो प्रीति ने येलो कलर का शूट पहना है। दोनों ने साथ में कई फोटोज खींचवाई हैं।

https://www.instagram.com/p/DKEvRfEyj0w/?next=%2F&img_index=1

Preity Zinta ने शहीदों के परिवारों के लिए दान किए1.10 करोड़ रुपये

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने पहलगाम अटैक के बाद ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों के परिवार वालों के लिए 1.10 करोड़ रुपये डोनेट कर दिए हैं। एक्ट्रेस ने ये डोनेशन उनकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम 'पंजाब किंग्स' की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल के हिस्से के रूप में किया गया था।

Kajol करेंगी बड़ा धमाका, अनाउंसमेंट पोस्ट ने खींचा ध्यान

काजोल ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक एक पोस्ट शेयर कर बड़ा अनाउंसमेंट किया है। एक्ट्रेस ने एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें एक डरावना पेड़ नजर आ रहा है। इस पोस्टर पर लिखा है- 'शैतान की दुनिया से, कल।' एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'डर कल से शुरू होगा। देखते रहिए! ां।' अपने इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अजय देवगन, जियो स्टूडियो, प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक, डायरेक्टर विशाल फुरिया और दानिश देवगन को भी टैग किया है। अब कल क्या धमाका होगा? फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं।

https://www.instagram.com/p/DKEnjDviCqK/

Shriya Saran पर बेटी को पैपराजी के सामने क्यों आया गुस्सा?

एक्ट्रेस श्रिया सरन का फैमिली टाइम एन्जॉय करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी के सामने बीच सड़क अपने पति को किस कर रही हैं। वहीं, बाद में श्रिया सरन और उनके पति साथ में अपनी बेटी को किस करते हैं। जब कपल दोबारा बेटी को किस करने की कोशिश करता है, तो उनकी बेटी को गुस्सा आ जाता है। वो दोनों पर चिल्लाते हुए उन्हें दूर हटा देती है। वहीं, श्रिया सरन ये रिएक्शन देखकर हंसने लग जाती हैं।

https://www.instagram.com/p/DKEg9UAzKxU/

Soha Ali Khan ने Kunal Khemu को किस करते हुए विश किया बर्थडे

सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर अपने पति कुणाल खेमू के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, आज कुणाल खेमू का 42वां बर्थडे है। इस मौके पर उनकी लविंग वाइफ ने उन्हें किस करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। वेकेशन के दौरान की तस्वीरें शेयर करते हुए सोहा अली खान ने एक मजेदार कैप्शन लिखा है। सोहा ने लिखा, 'आज किसी का तो बर्थडे है...।' वहीं, इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कुणाल की ऐसी तस्वीर शेयर की है, जो कैप्शन से मैच हो रही है। इस तस्वीर में एक्टर सोचते हुए नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DKEa7igBgn5/?hl=en&img_index=4

मां बनने वाली हैं Kabhi Khushi Kabhie Gham एक्ट्रेस Malvika Raaj

'कभी खुशी कभी गम' फेम एक्ट्रेस मालविका राज ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। 'छोटी पू' अब रियल लाइफ में जल्द ही एक बच्चे को जन्म देंगी। मालविका ने शादी के 2 साल बाद अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अनाउंस किया है कि वो दो से तीन होने वाले हैं। एक्ट्रेस और उनके हसबैंड मॉम और डैड की कैप लगाए हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही मालविका राज अपनी प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी फ्लॉन्ट कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DKEOnbJoq3Z/?img_index=6

Kareena Kapoor ने Kunal Khemu को दी जन्मदिन की बधाई

आज करीना कपूर के जीजा कुणाल खेमू का बर्थडे है। सोहा अली खान के पति कुणाल खेमू को बर्थडे की बधाई देते हुए करीना ने एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुणाल की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'शहर के सबसे हॉट डायरेक्टर को... जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ब्रदर इन लॉ... आपसे हमेशा प्यार करती हूं।'

Urvashi Rautela की Alia Bhatt संग Cannes 2025 से वायरल हुई सेल्फी

उर्वशी रौतेला और आलिया भट्ट दोनों ही कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने-अपने लुक्स के चलते सुर्खियों में रही हैं। इसी बीच अब उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक स्पेशल सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी में उर्वशी रौतेला एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में दोनों एक्ट्रेस के अनदेखी लुक्स देखने को मिले हैं। विदेश में ये दोनों बॉलीवुड एक्ट्रेसेस साथ में टाइम स्पेंड कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DKDt5jeo0a6/

Devoleena Bhattacharjee ने पति को रोमांटिक अंदाज में विश किया बर्थडे

आज देवोलीना भट्टाचार्जी के पति शाहनवाज शेख का बर्थडे है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए एक बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। शाहनवाज के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए टीवी की गोपी बहू ने लिखा, 'मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरी अराजकता में शांति, मेरे तूफानों में ताकत और मेरे हर दिन में मुस्कान। तुम्हारे साथ बूढ़ा होना मेरा सबसे पसंदीदा सपना सच होना है। लव यू शोनू।'

https://www.instagram.com/p/DKEPbyZs6_2/?hl=en&img_index=6

Kareena Kapoor ने Karan Johar को दी जन्मदिन की बधाई

आज करण जौहर अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बॉलीवुड जगत से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच अब करीना कपूर ने भी करण को जन्मदिन की बधाई दी है। करण जौहर के साथ कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'केवल एक ही है और केवल एक ही होगा... मेरा करण जौहर। मेरे अविश्वसनीय दोस्त और भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

Salman Khan की फिल्म Sikandar ओटीटी पर हुई रिलीज

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। आज ही 'सिकंदर' ओटीटी पर स्ट्रीम की गई है। अगर आप भी ऑनलाइन इस फिल्म का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर अब ये फिल्म मौजूद है। ऐसे में जब चाहे, जहां चाहे आप भाईजान की फिल्म 'सिकंदर' देख सकते हैं। अब सलमान नेटफ्लिक्स पर रूल करने आ चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/DKC-kkvzw2T/?hl=en

अयोध्या में भक्ति रंग में रंगे Virat Kohli और Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली रविवार सुबह अयोध्या पहुंचे हैं। कपल की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में बजरंग बली के दर्शन करते हुए दोनों बेहद खुश दिखे। भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विराट और अनुष्का भीड़ में भी कड़ी सुरक्षा में नजर आए। इनकी हिफाजत के लिए पुलिस वाले भी वहां मौजूद हैं।

Mukul Dev के निधन की खबर मिलते ही नम हुईं Anupam Kher की आंखें

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने रिवील किया कि लंदन से आते ही उन्हें पता चला कि उनके दोस्त मुकुल देव इस दुनिया में नहीं रहे। फ्लाइट में Wi-Fi नहीं था, तो उन्हें इस बारे में पता नहीं चल पाया। अनुपम खेर ने बताया कि वो बेहद उदास हैं। मुकुल के साथ उन्होंने काफी वक्त साथ गुजारा था। दोनों 2-3 महीनों में एक बार फोन पर बात कर ही लेते थे। अनुपम ने बताया कि मुकुल काफी पॉजिटिव थे और अपने काम से काम रखते थे।

https://www.instagram.com/p/DKDPL26C1uw/?hl=en

Varun Dhawan ने Mukul Dev को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने मुकुल देव के निधन पर दुख जताया है। वरुण धवन ने मुकुल देव की फिल्म का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'RIP मुकुल देव। ये आपके लिए हैं।' अब इस पोस्ट को देख फैंस भी भावुक हो रहे हैं। अचानक मुकुल देव के निधन की खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

Avneet Kaur का बीच से सामने आया बिकिनी लुक

अवनीत कौर सोशल मीडिया यूजर्स का अटेंशन ग्रैब करने का कोई भी मौका छोड़ नहीं रहीं। कभी वो टॉम क्रूज के साथ तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं, तो कभी बिकिनी पहनकर बीच पर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। अवनीत कौर का लेटेस्ट वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस पर्पल बिकिनी में बेहद हॉट लग रही हैं और अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। अवनीत कौर ने इस जगह को अपना हैप्पी प्लेस बताया है।

https://www.instagram.com/p/DKCeFacItyQ/?hl=en

Alia Bhatt का Cannes 2025 से स्टाइलिश लुक वायरल

आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने अलग-अलग लुक्स से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं, अब आलिया का क्रॉप टॉप और स्कर्ट वाला स्टाइलिश अवतार काफी पसंद किया जा रहा है। आलिया ने इस येलो ड्रेस में सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया है। इस फोटोशूट में आलिया का कॉन्फिडेंस और स्टाइल देखकर फैंस उनसे इम्प्रेस हो गए हैं। आलिया भट्ट का ये एक्सपेरिमेंट काम कर गया और लुक सुपरहिट हो गया।

https://www.instagram.com/p/DKCozOvzGuX/?hl=en&img_index=7

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ