TrendingDonald trump tariffsAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Param Sundari के फर्स्ट लुक पर लोगों का कैसा रिएक्शन, क्या बोलीं पब्लिक?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'परम सुंदरी' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इस पर लोगों का क्या कहना है?

फिल्म 'परम सुंदरी' का फर्स्ट लुक रिलीज।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। लोगों को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। इस बीच अब फिल्म 'परम सुंदरी' का पहला लुक मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में एक वीडियो सामने आया है, जो 55 सेकंड का है। 55 सेकंड के इस फर्स्ट लुक पर लोगों का क्या कहना है? आइए जानते हैं...

फिल्म 'परम सुंदरी' का पहला लुक

अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' के फर्स्ट लुक पर अगर यूजर्स के रिएक्शन की बात करें तो एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि इस गाने को जल्दी रिलीज करो। दूसरे यूजर ने लिखा कि सोनू निगम की आवाज कमाल है। तीसरे यूजर ने कहा कि चेन्नई एक्सप्रेस फीलिंग। चौथे यूजर ने कहा कि पहला लुक चेन्नई एक्सप्रेस के जैसा लग रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि ये गाना रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर होने वाला है।

यूजर्स ने क्या कहा?

एक और यूजर ने इस पर कहा कि सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी कमाल की है। एक अन्य ने कहा कि सिद्धार्थ बहुत कमाल के लग रहे हैं। एक और यूजर ने कहा कि क्या कमाल का गाना है। इस तरह के तमाम कमेंट्स यूजर्स ने फर्स्ट लुक को देखने के बाद किए हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'परम सुंदरी' के पहले लुक में रोमांस से लेकर एक्शन तक सब कुछ दिखाया गया है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ये फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज की जाएगी। लोगों में इस फिल्म को लेकर एक अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है क्योंकि फिल्म में रोमांस और एक्शन का जबरदस्त तड़का है। हालांकि, ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है और इसके लिए फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा। यह भी पढ़ें- 295 और The Last Ride ही नहीं इस गाने में Sidhu Moose Wala ने दिया था बड़ा हिंट, मौत के 3 साल बाद भी उलझी मर्डर मिस्ट्री


Topics:

---विज्ञापन---