Param Sundari के फर्स्ट लुक पर लोगों का कैसा रिएक्शन, क्या बोलीं पब्लिक?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘परम सुंदरी’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इस पर लोगों का क्या कहना है?

Param Sundari

फिल्म 'परम सुंदरी' का फर्स्ट लुक रिलीज।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। लोगों को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। इस बीच अब फिल्म ‘परम सुंदरी’ का पहला लुक मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में एक वीडियो सामने आया है, जो 55 सेकंड का है। 55 सेकंड के इस फर्स्ट लुक पर लोगों का क्या कहना है? आइए जानते हैं…

फिल्म ‘परम सुंदरी’ का पहला लुक

अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ के फर्स्ट लुक पर अगर यूजर्स के रिएक्शन की बात करें तो एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि इस गाने को जल्दी रिलीज करो। दूसरे यूजर ने लिखा कि सोनू निगम की आवाज कमाल है। तीसरे यूजर ने कहा कि चेन्नई एक्सप्रेस फीलिंग। चौथे यूजर ने कहा कि पहला लुक चेन्नई एक्सप्रेस के जैसा लग रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि ये गाना रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर होने वाला है।

Param Sundari

यूजर्स ने क्या कहा?

एक और यूजर ने इस पर कहा कि सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी कमाल की है। एक अन्य ने कहा कि सिद्धार्थ बहुत कमाल के लग रहे हैं। एक और यूजर ने कहा कि क्या कमाल का गाना है। इस तरह के तमाम कमेंट्स यूजर्स ने फर्स्ट लुक को देखने के बाद किए हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘परम सुंदरी’ के पहले लुक में रोमांस से लेकर एक्शन तक सब कुछ दिखाया गया है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ये फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज की जाएगी। लोगों में इस फिल्म को लेकर एक अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है क्योंकि फिल्म में रोमांस और एक्शन का जबरदस्त तड़का है। हालांकि, ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है और इसके लिए फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ