Parag Tyagi-Shefali Jariwala: पराग त्यागी की वाइफ शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। 27 जून को शेफाली का निधन हो गया था। वाइफ के चले जाने से पराग बेहद अकेले हो गए हैं और उनकी याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। आज 12 अगस्त को शेफाली और पराग की शादी की 11वीं सालगिरह है। पराग ने अपनी वाइफ के लिए बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि पराग ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?
पराग ने शेयर किया पोस्ट
पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में पराग ने शेफाली के साथ अपने खास पलों को शेयर किया है। वीडियो में दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं और कपल अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट कर रहा है। साथ ही दोनों एक-दूसरे को हग करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए पराग ने इसके कैप्शन में लिखा कि मेरा प्यार, मेरी जान, मेरी परी… जब मैंने तुम्हें 15 साल पहले पहली बार देखा था, तो मैं जानता था सिर्फ तुम ही मेरे लिए हो।
पराग ने लिखा ये कैप्शन
पराग ने आगे लिखा कि 11 साल पहले तुमने उसी दिन मुझसे शादी का फैसला किया था, जिस दिन हम मिले थे। मेरी लाइफ में आने के लिए और बिना किसी शर्त के मुझे इतना प्यार करने के लिए, मैं तुम्हारा जितना भी शुक्रिया करूं, वो कम है। मैं इसका हकदार नहीं था। तुमने मेरी लाइफ को इतना खूबसूरत और रंगीन बनाया। मुझे जीना सिखाया और मैं हमारे मस्ती वाले पलों की खूबसूरत यादों को हमेशा संभालकर रखूंगा।
यूजर्स ने भी किया रिएक्ट
इसके आगे पराग ने कहा कि परी, मैं आखिरी सांस तक और हमेशा तुमसे ही प्यार करता रहूंगा। 12 अगस्त 2010 से एंटरनिटी तक। फॉरएवर टुगेदर। पराग का ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि हम आपको मिस करते हैं शेफाली। दूसरे यूजर ने लिखा कि पराग आपने रुला दिया, आप शेफाली से बहुत प्यार करते हैं।
27 जून 2025 को हुआ था शेफाली का निधन
वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान हर जन्म में आप दोनों का साथ हमेशा बनाए रखें। चौथे यूजर ने लिखा कि शेफाली आपकी याद आती है। इस तरह यूजर्स कमेंट्स के जरिए पराग के पोस्ट पर कमेंट कर रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि शेफाली और पराग ने पहले चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। शेफाली अपने गाने ‘कांटा लगा’ के लिए पॉपुलर थीं। कथित तौर पर 27 जून 2025 को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से शेफाली का निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में होगी Anupamaa के ‘बेटे’ की एंट्री? Paras Kalnawat ने खुद किया रिवील
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines