Bigg Boss 19 में होगी Anupamaa के 'बेटे' की एंट्री? Paras Kalnawat ने खुद किया रिवील

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। शो को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। इस बीच शो को लेकर नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं।

Bigg Boss 19

पारस कलनावत ने किया रिवील। image credit- social media

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। शो अपने ग्रैंड प्रीमियर के हर दिन करीब आ रहा है। इस बीच मेकर्स शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश में लगे हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि शो के लिए ‘अनुपमा’ के बेटे पारस कलनावत को अप्रोच किया गया है, लेकिन अब पारस कलनावत ने खुद ही रिवील कर दिया है कि वो शो में आ रहे हैं या नहीं? आइए जानते हैं कि पारस ने क्या कहा है?

क्या बोले पारस कलनावत?

tellytalkindia ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए जानकारी दी गई है कि सलमान खान के शो में पारस कलनावत की एंट्री नहीं होगी और उन्होंने शो के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है। पोस्ट में लिखा गया है कि पारस कलनावत ने रिवील किया है कि वो बिग बॉस 19 का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें शो का ऑफर मिला था, लेकिन वो इसमें इस साल नहीं आएंगे।

विज्ञापन

क्यों शो नहीं करना चाहते पारस?

इसके आगे पारस ने शो में ना आने की वजह पर भी बात की। पारस ने खुलासा किया कि उन्होंने इस साल शो में शामिल नहीं होने का फैसला किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। पारस के इस रिएक्शन के बाद साफ है कि वो तो शो में नजर नहीं आने वाले। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि कौन-कौन शो का हिस्सा बनता है।

बिग बॉस 19 चलेगा 5 महीने

वहीं, अब पारस का ये रिएक्शन सामने आने के बाद अब यूजर्स ने भी इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि सलमान खान का शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और लोगों को शो का बेसब्री से इंतजार है। शो को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस 19 पांच महीने तक चलेगा।

विज्ञापन

मेकर्स ने नहीं की पुष्टि

साथ ही कहा जा रहा है कि इस बार सलमान सिर्फ तीन महीने तक ही शो को होस्ट करेंगे। सलमान के बाद कहा जा रहा है कि शो में करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर बतौर होस्ट नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी मेकर्स की ओर से किसी भी बात को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ