Nushrratt Bharuccha का रियल में हुआ भूतों से सामना! सुपरनेचुरल शक्तियों पर विश्वास करती हैं एक्ट्रेस

Nushrratt Bharuccha Birthday Special: आज 17 मई को बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) का जन्मदिन है। नुसरत एक ऐसा नाम है, जो बेहद पॉपुलर है और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस का जलवा फैंस के दिलों पर हमेशा छाया रहता है।

Nushrratt Bharuccha

Nushrratt Bharuccha

विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीत लेती हैं। दर्शकों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत बड़ी है। आज यानी 17 मई को अभिनेत्री नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha Birthday) का जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ी एक खास बात बताने जा रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

झेले कई रिजेक्शन

ये तो सभी जानते हैं कि किसी भी स्टार को इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए जमकर मेहनत करनी पड़ती है। अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने भी इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए खूब मेहनत की है। एक वक्त ऐसा भी था जब एक्ट्रेस को अपनी हाइट की वजह से रिजेक्शन झेलने पड़ते थे, लेकिन फिर उन्होंने अपना दिमाग लगाया और ‘हील्स’ का यूज किया।

विज्ञापन

‘हील्स’ के ऑप्शन को चुना

इसके बारे में बात करते हुए एक बार नुसरत ने कहा था कि भले ही उन्होंने अपनी हाइट को मैनेज करने के लिए ‘हील्स’ के ऑप्शन को चुना हो, लेकिन हील्स पहनकर डांस करने में दिक्कत होती है। मेरे पैर सूज जाते हैं और इसकी वजह से पैरों में दर्द भी रहता है। हालांकि बावजूद इसके उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है और एक कमाल की अदाकारा बनकर सामने आई हैं। हालांकि अभिनेत्री से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि एक्ट्रेस सुपरनेचुरल शक्तियों में भी विश्वास करती हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा… अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने खुद इस बात को माना था।

विज्ञापन

सुपरनेचुरल शक्तियों पर भरोसा करती हैं नुसरत 

फिल्म ‘छोरी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि वो सुपरनेचुरल शक्तियों पर भरोसा करती हैं। उन्होंने कहा था कि मैं बहुत पहले से इस पर भरोसा करती हूं। इस दौरान उन्होंने एक किस्सा भी शेयर किया। नुसरत ने कहा कि मैं हमेशा एनर्जी पर विश्वास करती हूं, फिर चाहे वो अच्छी हो या बुरी, मैं इन सबको मानती हूं। मेरे साथ एक ऐसी घटना हुई थी। मैं दिल्ली में एक रात एक होटल में रूकी थी। इस दौरान मैंने अपनी शूटकेस एक जगह पर रखी थी, टेबल पर, लेकिन मैं जब सुबह उठ, तो वो खुली हुई शूटकेस जमीन पर उसी पॉजिशन में पड़ी हुई थी।

विज्ञापन

मैं इसको एक्सप्लेन नहीं कर सकती

नुसरत ने आगे कहा कि उस शूटकेस से सिर्फ कुछ कपड़े बाहर पड़े थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगा शायद गिर गई होगी और मैंने वापस उसे वहीं रखा और धक्का मारकर कोशिश की कि वो वापस उसी पॉजिशन में गिरती है या नहीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो नहीं गिरती है… और गिरती है तो उसमें से सारे कपड़े निकल जाते हैं, लेकिन जैसे वो गिरी थी वैसे नहीं गिरती है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि उस टाइम मुझे ऐसा लगा कि कोई आया जिसने बैग उठाया और नीचे रखा और बस तीन-चार कपड़े निकाले। मैं इसको एक्सप्लेन नहीं कर सकती। होटल के कमरे मे कोई आ नहीं सकता, तो मैंने उसी बैग में वापस कपड़े रखे और भागकर वापस मुंबई आ गई।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ