Pankaj Tripathi: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और यामी गौतम (Yami Gautam) के साथ फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ (OMG 2) में नजर आने वाले पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर फैंस के बीच अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। हाल में एक्टर को दिल्ली में आयोजित हुए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (69th National Film Awards) से नवाजा गया। पंकज त्रिपाठी अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। एक्टर अभी तक अपने पिता पंडित बनारस त्रिपाठी के निधन से अभी उभर नहीं पा रहे हैं। हालांकि, इसी बीच एक्टर को फिल्म ‘मिमी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
कई सालों से लोगों का मनोरंजन करने वाले ‘मिर्ज़ापुर’ के कालीन भैया ने जब इसके बारे में पूछा गया कि वो य सब कैसे कर लेते हैं तो इसका जवाब देते हुए एक्टर ने सबसे पहले नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा को अपनी कला का श्रेय दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘अगर मैं खराब अभिनय करूंगा, तो देश की प्रतिष्ठा को नुकसान होगा’।
यह भी पढ़ें: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची Kriti Sanon, ‘गंगूबाई’ के लिए कही ये बात
गंदे अभिनय से होगा देश का नाम खराब – Pankaj Tripathi
एक्टर ने बात करते हुए आगे कहा कि ‘गंदा अभिनय करूंगा बस देश का नाम खराब होगा। मैं ‘नेशनल’ स्कूल ऑफ ड्रामा से हूं। हमारा संस्थान सरकार और करदाताओं द्वारा वित्त पोषित है’। अपनी बात रखते हुए पंकज त्रिपाठी आगे कहते हैं कि ‘मैं किसी निजी अभिनय संस्थान से नहीं हूं। इसके अलावा अभिनय मुख्य रूप से दो चीजों के बारे में है अनुभव और कल्पना’।
पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 ने कमाए इतने करोड़
अपने अभिनय के बारे में बात करते हुए एक्टर ने आगे कहा कि ‘कैमरे के सामने सालों तक काम करना काम आता है। बेशक, मूल बातें नाट्यशास्त्र से हैं, लेकिन अगर मैं समझाने जाऊं वो विस्तार से आप सभी बोर हो जायेंगे’। बात दें कि हाल में पकंज त्रिपाठी फिल्म ‘OMG 2’ में नजर आ रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस 120 करोड़ तक की कमाई की है।
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
20 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines