नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची Kriti Sanon, 'गंगूबाई' के लिए कही ये बात
Edited By Vandana Saini

Kriti Sanon National Film Award
Edited By Vandana Saini

Kriti Sanon National Film Award
Kriti Sanon National Film Award: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) को हाल में उनकी फिल्म ‘मिमी’ (Mimi) के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (69th National Film Awards) के अवॉर्ड से नवाजा गया, जिसको लेकर एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि ये कृति का पहला नेशनल अवॉर्ड है। अवॉर्ड मिलने के बाद एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) पहुंची। जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान गणेश के दर्शक करने के साथ-साथ उनका आशीर्वाद भी लिया।
शनिवार, 26 अगस्त को कृति सेनन को सुबह पैपराज़ी ने परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में स्पोर्ट किया। एक्ट्रेस अपनी मां, बहन और पिता के साथ मंदिर पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस पीले रंग की एथनिक ड्रेस में नजर आईं और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के बाद एक्ट्रेस ने पैपराजी में प्रसाद भी बांटा।
यह भी पढ़ें: कभी बैकग्राउंड डांसर थे बॉलीवुड के ये सुपरस्टार, 75 रुपये थी पहली सैलरी; आज हैं करोड़ों के मालिक
इसके बाद उन्होंने कार में बैठने से पहले अपने परिवार के साथ कुछ फोटो भी क्लिक करवाई। अगस्त को दिल्ली में आयोजित हुए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (69th National Film Awards) में कृति सेनन को फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, आलिया भट्ट (Alia Bhatt ) को भी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) में दमदार प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड दिया गया।
https://www.instagram.com/p/CwVKTRzI3ax/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
बता दें कि अवॉर्ड जीतने के बाद सिद्धिविनायक पहुंची कृति सेनन ने अवॉर्ड लेने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने माता-पिता का धन्यवाद बोला और साथ ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को भी बधाई देते हुए लिखा ‘बधाई हो आलिया! आप इसके काबिल हो! मैंने हमेशा आपके काम की फैन रही हूं और मैं बहुत उत्साहित हूं कि मुझे आपके साथ ये बड़ा पल साझा करने का मौका मिला! yeee! चलो जश्न मनाएं!!’।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: