Pankaj Dheer Death: पंकज धीर का निधन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है. उन्हें बी आर चोपड़ा के ‘महाभारत’ में कर्ण के रोल से पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी. उनके निधन की वजह को लेकर बताया कि उनकी मौत कैंसर की वजह से हुई है. हालांकि, कुछ समय पहले ही चर्चा रही थी कि वह कैंसर से ठीक हो चुके हैं लेकिन, बाद में फिर से उनके इस गंभीर बीमारी के चपेट में आने की खबर आई थी. इसी बीच अब पंकज के बेटे निकितिन धीर की इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें वो मूव ऑन की बात कर रहे हैं साथ ही उनकी पोस्ट से लोगों को लग रहा है कि उन्हें पहले ही पिता की मौत का अंदेशा हो गया था.
पंकज धीर के निधन के बाद उनके बेटे निकितिन धीर की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘जो आने वाला है, उसे आने दो. जो रहने वाला है उसे रहने दो. जो भी जाने वाला है उसे जाने दो.’ इतना ही नहीं उन्होंने आगे लिखा, ‘एक शिव भक्त होने के नाते शिवर प्रणाम बोलो और मूव ऑन करो. वह सबका ध्यान रखेंगे.’ ये पोस्ट यहीं खत्म नहीं होती है. इसके आखिरी में लिखा गया है कि ऐसा करना काफी मुश्किल होता है.
यह भी पढ़ें: ‘निकलो यहां से…’, ‘महाभारत’ में कर्ण नहीं अर्जुन बनने वाले थे पंकज धीर, फिर एक वजह से पलट गया था सारा खेल
पंकज धीर के निधन के बाद अब निकितिन की ये पोस्ट चर्चा में आ गई है. हालांकि, ये साफ नहीं है कि उन्हें पिता को लेकर पहले से ही चीजें साफ हो गई थीं. लेकिन लोग पंकज धीर के निधन से निकितिन की पोस्ट को जोड़ रहे हैं.
पंकज धीर के परिवार में कौन-कौन?
इसके अलावा अगर पंकज धीर के परिवार के बारे में बात की जाए तो वह अपने पीछे पूरी सिनेमाई विरासत छोड़ गए हैं. अब उनकी लिगेसी बेटे निकितिन पर है. पंकज अपने पीछे परिवार में पत्नी अनीता, बेटे निकितिन, बहू क्रतिका सेंगर और पोती को छोड़ गए हैं.
यह भी पढ़ें: पंकज धीर का निधन, फैंस की आंखें नम; जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार
वहीं, पंकज धीर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी दूरदर्शन के शो ‘महाभारत’ से मिली थी. एक्टर ने 2016 में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए ‘महाभारत’ की शूटिंग से जुड़ी जानकारी शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि उस समय कोई वैनिटी वैन नहीं होती थी और ना ही कोई मेकअप रूम. एक्टर ने बताया था कि वह लोग टेंट में रहते थे. 40 लोगों के लिए एक ही टॉयलेट होता था. उस समय चीजें काफी अनकंफर्टेबल रहती थीं.
यह भी पढ़ें: ‘वो चले गए…’, पंकज धीर के निधन पर भावुक हुए ‘महाभारत’ के अर्जुन, सदमे में दोस्त फिरोज
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
1 hr agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
5 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines