'निकलो यहां से…', मूंछों की वजह से अर्जुन नहीं बन पाए थे 'महाभारत' फेम पंकज धीर, बीआर चोपड़ा भी हो गए थे नाराज

Pankaj Dheer Passed Away: टीवी से लेकर बड़े पर्दे पर एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है. उन्होंने 68 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. बताया जा रहा है कि कैंसर की वजह से उनकी जान चली गई है.

Mahabharat, Mahabharat fame Actor pankaj dheer, pankaj dheer Death

पंकज धीर का निधन (photo- Instagram)

Pankaj Dheer Death: टीवी से लेकर बड़े पर्दे पर अभिनय का लोहा मनवाने वाले एक्टर पंकज धीर (Pankaj Dheer) इस दुनिया में नहीं रहे. वह 68 साल की उम्र में कैंसर से जंग हार गए. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं. लेकिन उनके यादगार किरदारों में जो सबसे पहले याद आता है, वो है उनका बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण बनना. उनके इस रोल को आज तक कोई भुला नहीं पाया है. वह इससे स्क्रीन पर अपने अभिनय की छाप छोड़ने में सफल रहे थे. ऐसे में आपको उनके और ‘महाभारत’ से जुड़े किस्से के बारे में बता रहे हैं, जब वह अर्जुन का रोल प्ले करने वाले थे. लेकिन कर्ण बन गए. इसके पीछे की वजह के बारे में बता रहे हैं.

विज्ञापन

‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण का रोल नितीश भारद्वाज ने निभाया था और पंकज धीर कर्ण बने थे. वहीं अर्जुन की भूमिका में एक्टर फिरोज खान खूब जंचे थे. लेकिन, उनके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि अर्जुन का रोल पहले पंकज को मिला था. लेकिन एक वजह से सारा गेम पलट गया. यहां तक कि निर्माता बी आर चोपड़ा उनसे गुस्से भी हो गए थे और अपने ऑफिस से उन्हें बाहर तक जाने के लिए कह दिया था. लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें कर्ण का रोल मिल गया था.

विज्ञापन

अर्जुन के लिए पहली पसंद थे पंकज धीर

पंकज धीर के बारे में बताया जाता है कि पंकज धीर को डॉक्टर राही मासूम रजा व पंडित नरेंद्र शर्मा ने पहले अर्जुन का रोल ऑफर किया था. इसके लिए वह फाइन भी हो चुके थे. पंकज इससे काफी खुश भी थे. कॉन्ट्रेक्ट भी साइन कर लिया था. लेकिन फिर कुछ महीनों के बाद बी आर चोपड़ा ने पंकज धीर को अपने ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया था. फिर उन्होंने इस दौरान बताया कि अगर उन्हें ये रोल निभाना है तो पहले अपनी मूंछ काटनी होगी. इस बात को सुनकर वह काफी शॉक्ड हो गए थे. उन्होंने सोच-विचारकर ऐसा करने से मना कर दिया था.

विज्ञापन

पंकज धीर की बात पर भड़क गए थे बीआर चोपड़ा

पंकज धीर के मना करने के बाद बीआर चोपड़ा ने उनसे इसके पीछे की वजह के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके चेहरे का बैलेंस कुछ ऐसा है कि अगर उन्होंने मूंछे हटा दी तो उनका चेहरा अच्छा नहीं लगेगा. इतना सुनने के बाद बी आर चोपड़ा उन पर भड़क उठे और कहा कि तुम एक्टर ही हो कि क्या हो. इतने बड़े रोल के लिए अपनी मूंछें साफ नहीं कर सकते? उनके गुस्से के बाद भी वह अपने फैसले पर अडिग रहे. उनकी बातें सुनकर प्रोड्यूसर को गुस्सा आ गया उन्होंने गुस्से में आकर पंकज धीर को अपने ऑफिस से चले जाने के लिए कह दिया था. उन्होंने चिल्लाते हुए कहा था कि दरवाजा उधर है, निकल जाओ यहां से और दोबारा मत आना.

विज्ञापन

फिर ऐसे मिला कर्ण का रोल

उस दिन तो पंकज धीर के मना करने के बाद बीआर चोपड़ा का गुस्सा सातवें आसमान पर था. लोगों ने भी एक्टर को काफी समझाया लेकिन उन्होंने किसी की भी नहीं सुनी. कुछ समय बीत जाने के बाद बीआर चोपड़ा ने पंकज को फिर से फोन किया और ऑफिस बुलाकर कर्ण के रोल के लिए पूछा. इतना सुनने के बाद उनका पहला सवाल यही था कि उन्हें अपनी मूंछें हटानी तो नहीं होगी? इसक जवाब निर्माता ने ना में दिया तो वह कर्ण के रोल के लिए राजी हो गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ