Pandit Jasraj Wife Passed Away: मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन के बाद अब उनकी पत्नी ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पंडित जसराज की पत्नी मधुरा जसराज जानी-मानी फिल्ममेकर, लेखिका और संगीत प्रेमी थीं। अब उनके निधन की खबर फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री पर कहर बनकर टूटी है। हर कोई इस वक्त दुख में डूबा हुआ है। मधुरा जसराज के निधन को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही हैं।
नहीं रहीं पंडित जसराज की पत्नी
बुधवार यानी आज सुबह ही मधुरा जसराज ने अपने घर पर अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि वो काफी समय से बीमार थीं और अब उम्र संबंधी समस्याओं के कारण 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। पंडित जसराज की पत्नी के निधन की खबर खुद उनकी बेटी दुर्गा जसराज ने दुनिया को दी है। इतना ही नहीं अब कब उनका अंतिम संस्कार होगा और कब उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाएगी उसे लेकर भी परिवार ने डिटेल्स शेयर कर दी हैं।
आज कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
पंडित जसराज के परिवार के स्पोकपर्सन ने अब एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर अंतिम संस्कार की सभी डिटेल्स शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि मधुरा जसराज का पार्थिव शरीर उनके घर से आज दोपहर को ले जाया जाएगा। उनके मुताबिक, पार्थिव शरीर को शिव-करण बिल्डिंग, फिशरीज यूनिवर्सिटी रोड, ऑफ यारी रोड, अंधेरी (पश्चिम) यानी उनके घर से दोपहर करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच ओशिवारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। वहीं, शाम 4:00 से 4:30 बजे के बीच मधुरा जसराज का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हॉन्टेड हाउस में रहती थीं Sargun Mehta? मुंबई आते ही हो गया था भूत से सामना
शोक में डूबी इंडस्ट्री
अब पंडित जसराज और उनकी पत्नी मधुरा जसराज के परिवार वाले, रिश्तेदार, करीबी और मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। सभी मधुरा जसराज को अब श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांगते हुए उनके काम को याद कर रहे हैं। बता दें, मधुरा ने अपने पति पंडित जसराज को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘संगीत मार्तंड पंडित जसराज’ (Sangeet Martand Pandit Jasraj) नाम की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। ये डॉक्यूमेंट्री साल 2009 में आई थी।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
3 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
6 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
6 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
9 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
9 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
10 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
11 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
11 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines