---विज्ञापन---

हॉन्टेड हाउस में रहती थीं Sargun Mehta? मुंबई आते ही हो गया था भूत से सामना

Sargun Mehta Haunted House: सरगुन मेहता ने एक बार भूत को करीब से महसूस किया है। एक्ट्रेस के घर पर रात में एक ऐसा भयानक किस्सा हुआ था जिसके बारे में जानने के बाद शायद आपको भी नींद न आए।

---विज्ञापन---

Sargun Mehta Haunted House: सरगुन मेहता को आज कौन नहीं जानता। टीवी इंडस्ट्री से करियर की शुरुआत करने वाली ये एक्ट्रेस अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। इसके अलावा वो प्रोड्यूसर बनकर भी तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जब वो मुंबई आई थीं तब उनके साथ एक ऐसा किस्सा हुआ था जो आज तक उनके दिमाग से निकल नहीं पाया है। एक्ट्रेस इतना डर गई थीं कि उनकी रातों की नींद ही उड़ गई थी और वो अपने खुद के घर में खौफ के साए में जी रही थीं।

सरगुन मेहता के घर में था भूत

दरअसल, उनका सामना किसी खतरनाक इंसान से नहीं बल्कि सीधा भूत से हुआ था। अब खुद सरगुन ने खुलासा करते हुए अपने हॉन्टेड हाउस की दिलचस्प कहानी सुनाई है। सरगुन ने बताया कि जब वो नई-नई मुंबई में आई थीं तो मलाड के एक घर में रहती थीं। एक्ट्रेस को 1 BHK के रेट पर 2 BHK मिल रहा था, तो वो हैरान थीं। हालांकि, फायदा देखकर उन्होंने वो घर ले लिया। सरगुन को उस घर में रहते हुए एक महीना हो गया था और उन्हें एक शो मिला। शो के सेट पर एक शख्स मसाजर बेचने आया था। एक के साथ एक फ्री मिल रहा था तो एक्ट्रेस ने वो खरीद लिया। हालांकि, उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया। सरगुन ने कहा कि उन्होंने उस मसाजर को अपने कमरे में रखी स्टील की अलमारी के ऊपर रखवा दिया था।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस के साथ देर रात घर में हुआ डरावना किस्सा

लेकिन एक रात को उनका जल्दी पैकअप हुआ तो वो घर चली गईं, लेकिन उस रात जो हुआ वो काफी डरावना था। सरगुन ने बताया कि उनकी काम वाली का नाम नीलिमा था और वो ड्राइंग रूम में सोती थी। वहीं, सरगुन को डर लगता था तो वो अपने रूम का दरवाजा थोड़ा खोलकर सोती थीं। उस रात वो जब सो रही थीं तो उन्हें आवाज आई जैसे कोई वो मसाजर इस्तेमाल कर रहा हो। उन्हें ऐसा महसूस हुआ कोई उनके पीछे लेटा हुआ है और उन्हें एहसास हो रहा था कि वो मसाजर किसी कंगन और जमीन से टकरा रहा है। इसके बाद एक्ट्रेस की नींद टूट गई और वो घबरा गईं और उन्होंने नीलिमा को धीमी आवाज में बुलाय। हालांकि, वो नहीं आई और एक्ट्रेस ने घबराते हुए हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Jr NTR ने क्यों मांगी थी Alia Bhatt को बेटी होने की दुआ? नाम से जुड़ा है कनेक्शन

सरगुन ने महसूस किया भूत का साया

इसके बाद उन्होंने अपने तकिए के नीचे से फोन निकाला और उसे फोन किया। एक बेल में ही फोन कट गया और एक्ट्रेस को अपने पीछे से टक की आवाज आई जैसे किसी ने वो मसाजर बंद किया हो। इसके बाद एक्ट्रेस को हवा सी आई जैसे कोई उनके पीछे कोई खड़ा हुआ हो, एक्ट्रेस लाइट की तरफ देखने लगीं तो उन्हें महसूस हुआ कि जैसे कुछ हिला है और तभी नीलिमा सामने से दरवाजे से आई। उसने बताया कि वो वॉशरूम में थी और उनके पीछे वो नहीं थीं। सरगुन बुरी तरह से डर गईं और अगले दिन उन्होंने देखा कि उनका वो मसाजर जो उन्होंने कभी इस्तेमाल नहीं किया वो बुरी तरह से टूटा हुआ था।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 24, 2024 07:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola