हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Panchayat 3 के वो डायलॉग, जो करते हैं सीरीज देखने पर मजबूर, आपने सुने?

Panchayat 3 Best Dialogue: अभी भी कंफ्यूजन है… पंचायत का तीसरा सीजन देखने के लिए, तो आपको इन डायलॉग्स को तो जरूर पढ़ना चाहिए। हो सकता है ये पढ़ने के बाद आपको सीरीज देखने में और मजा आए, तो भई इंतजार किस बात का है।

विज्ञापन
Panchayat 3

Panchayat 3 Best Dialogue: ओटीटी पर भई तीसरी बार ‘पंचायत’ लगी है, तो कुछ तो खास होना बनता है ना। जी हां, दर्शकों को जिस पल का इंतजार था वो खत्म हो गया है और 28 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर पंचायत का तीसरा सीजन आ गया है। जी हां, जैसे ही इसने ओटीटी पर दस्तक दी, वैसे ही लोगों ने इसे देखना शुरू कर दिया। हालांकि, अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो यही सोच रहे हैं कि पंचायत के तीसरे सीजन को देखें या नहीं, तो भई हम आपको इस सीरीज के वो बेस्ट डायलॉग्स बता रहे हैं, जिनके लिए आप इस सीरीज को देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वो कौन-कौन-से डायलॉग्स हैं?

ये हैं ‘पंचायत 3’ के बेस्ट डायलॉग्स

  • प्रधान बनने के बाद सबसे पहले बैठकी बंद करवाएंगे।
  • देख रहा है बिनोद, प्रधान जी गुस्सा दिखा रहे हैं।
  • सचिव जी पंचायत का चुनाव माथा पर है..
    तो मैं क्या करूं प्रधान जी, अच्छा भला इस्तीफा दे रहा था, फिर वापस आ गया इस गांव में…
  • शाम को 7 बजे चल सकते हैं, मैं फ्री भी हो जाऊंगा और थोड़ा अंधेरा भी हो जाएगा..
    अंधेरे में जाकर क्या करेंगे?
  • वो एमएलए करना चाह रहा है शांति समझौता, तो करने देते हैं उसे शांति समझौता..
    हां, कबूतर भी तो उड़ना है..

इन डायलॉग्स के लिए देख सकते हैं सीरीज

ये पांचों डायलॉग्स हैं, जो अपने-आप में बहुत कुछ कहते हैं और इन्हें सुनकर तो ऐसा लगता है, जैसे आत्मा ही तृप्त हो गई हो। हालांकि कुछ लोगों के मन में ये भी सवाल है कि सीरीज का तीसरा सीजन है, तो भला कैसे इसमें कुछ खास हो सकता है, तो भई जाकर पहले सीरीज देखो, सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बेहतर है कि सीरीज देखकर खुद ही फैसला कर लिया जाए। हालांकि अगर इस सीरीज के दूसरे और पहले सीजन के बेस्ट डायलॉग्स की बात करें, तो भई वो भी बहुत ही गजब हैं। आइए आपको उनके बारे में भी बताते हैं…

दूसरे सीजन के डायलॉग्स

  • आप लोगों के लिए ऑफिस है, मेरे लिए तो घर है।
  • ये मामूली कागज नहीं हैं, मरे हुए लोगों का है, कभी भी जिंदा हो जाएंगे।
  • जब शादी होगी, बच्चा होगा और ये 20 हजार में घर चलना होगा ना तब आप भी शराबी बन जाएंगे।
  • एक नंबर का बनराकस आदमी है, आप उसकी बात का ज्यादा वैल्यू मत दीजिए।
  • सच पूछे तो आप बकवास कर तो रहे हैं।

पहले सीजन के डायलॉग्स

  • मिस्त्री कहां है…और ये इंडिकेटर कैसे टूट गया?
    सर पहले क्या बताएं, मिस्त्री कहां है कि इंडिकेटर कैसे टूट गया?
  • ये विकास के चाचा का खेत था। बेचारे यही बेच के बेटी का दहेज दिए थे… और हम ही खरीद लिए थे।
  • प्रहलाद जी, उनको पता चल जाएगा कि चार मिठाई था, और एक कोई उठा लिया।
    कैसे पता चलेगा?
    गेस्ट को तीन पीस मिठाई थोड़ी देते हैं? हां तो चार देते हैं या तो दो देते हैं।
  • ऐसा नहीं है कि घर में शौचालय नहीं है, लेकिन खेती की तरफ जाते हैं, तो घूमने का घूमना हो जाता है, और पेट साफ हो जाता है।
  • अच्छा सुनो, अंदर मामला थोड़ा तमतमाया हुआ है, सोच-समझ कर मुंह खोलिएगा। एक काम करिए, आप मुंह खोलिए ही मत।

यह भी पढ़ें- Natasa Stankovic के लेटेस्ट पोस्ट में ऐसा क्या? जो मिनटों में हुआ वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola