---विज्ञापन---

Natasa Stankovic के लेटेस्ट पोस्ट में ऐसा क्या? जो मिनटों में हुआ वायरल

Natasa Stankovic Viral Post: तलाक की खबरों के बीच नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन भी बेहद खास दिया है। क्या आपने देखा नताशा का ये पोस्ट?

---विज्ञापन---

Natasa Stankovic Viral Post: खबरों के बाजार में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की चर्चा कम होने का नाम ही नहीं ले रही। हर कोई सच्चाई सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि अभी कर कपल ने इन रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। जब नताशा से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने भी इसका जवाब नहीं दिया और साइड से निकल गई। इस बीच अब नताशा का लेटेस्ट पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां, जैसे ही नताशा ने ये पोस्ट शेयर किया, तो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। हर कोई इसी के बारे में बात करता नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस पोस्ट में ऐसा क्या है?

नताशा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, बीते दिन नताशा ने तलाक की खबरों के बीच अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए नताशा ने कैप्शन में लिखा कि एक बर्ड का साइन, एक व्हाइट दिल का इमोजी, जीजस क्रास और स्टार्स का साइन शेयर किया है। इस पोस्ट में नताशा ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो कूल लुक में नजर आ रही हैं। पोस्ट में नताशा ने व्हाइट कलर का लॉन्ग टॉप और डेनिम जींस पहना पहनी है। इसके साथ ही दूसरे फोटो में एक्ट्रेस ने एक बच्चे संग जीजस की फोटो भी शेयर की है। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट सामने आया, तो आग की तरह वायरल हो गया। हर कोई इस पर रिएक्ट भी कर रहा है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

---विज्ञापन---

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि आप हार्दिक के साथ गलत कर रहे हो? दूसरे ने लिखा कि हार्दिक के लिए प्यार। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि भगवान आपको मजबूत बनाए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये सब क्या चल रहा है? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि जबसे नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से हार्दिक का सरनेम हटाया है, तबसे दोनों के अलग होने की चर्चा जोरों पर हैं। हर कोई अलग-अलग तरह की बातें कर रहा है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

---विज्ञापन---

लोगों को कपल के रिएक्शन का इंतजार

हालांकि लोगों को अब कपल के रिएक्शन का बेकरारी से इंतजार है। उम्मीद है कि कपल जल्दी ही इस पर चुप्पी तोड़ेगा और सच क्या है वो दुनिया के सामने आ जाएगा, लेकिन तब तक के लिए लोगों का इंतजार करना होगा। हालांकि फैंस दुआ कर रहे हैं कि कपल के बीच सब ठीक हो और ये जोड़ी बनी रहे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- हर रंग में दर्शकों का दिल जीता लेता है ये सुपरस्टार, क्या आप जानते हैं इनकी कहानी?

First published on: May 30, 2024 08:05 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola