40 डिग्री तापमान, फिर भी स्वेटर पहन करनी पड़ी शूटिंग; जानें Panchayat-3 की स्टार कास्ट ने कैसे किया स्ट्रगल?

Panchayat: ‘पंचायत’ के हर एक किरदार से दर्शक जुड़ चुके हैं। ऐसे में अब इस सीरीज का खास होना अपने आपमें बड़ी बात है। जी हां, सीरीज का पहला सीजन हो या दूसरा या फिर तीसरा ही क्यों ना हो? हर पार्ट अपने आपमें बेहद खास है।

Panchayat

Panchayat

Panchayat 3 Movie Shooting: इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘पंचायत’ के हर किरदार को लेकर खूब चर्चा हो रही है। भई ये एक ऐसी सीरीज है, जिसका तीसरा सीजन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जी हां, सीरीज का तीसरा पार्ट रिलीज हो चुका है, जो इस टाइम इंटरनेट पर खूब लाइमलाइट में है। ना सिर्फ इंटरनेट बल्कि खबरों के बाजार में भी इसको लेकर पूरा माहौल बना हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंचायत की टीम के लिए इसकी शूटिंग करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। जी हां, पूरी टीम ने इसके लिए बहुत मेहनत की है। हालांकि टीम ने एक काम ऐसा भी किया है, जो करना बिल्कुल आसान नहीं था। आइए आपको बताते हैं कि आखिर टीम ने ऐसा क्या किया है?

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस वाला सीन

अगर आपने इस सीरीज का पहला सीजन देखा है, तो उसका पॉपुलर सीन यानी 26 जनवरी वाला सीन तो सभी को याद ही होगा। इस सीन को करना सीरीज की टीम के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। जी हां, अगर आपने इसे देखा है, आपको लगेगा कि भला इसमें ऐसा क्या है, जो इसको करने में इतनी मुश्किल आई। तो भई अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता देते हैं कि इस सीन को सीरीज की टीम ने तेज गर्मी में स्वेटर पहनकर शूट किया था।

विज्ञापन

40 डिग्री टेंपरेचर में की थी शूटिंग

जी हां, सीरीज में प्रधान का रोल प्ले कर रही मंजू देवी जब गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराने जाती हैं। तब सचिव जी उन्हें, उनके पद की गरिमा का महत्व बताते हैं, लेकिन इस दौरान तेज गर्मी पड़ रही थी और टेंपरेचर 40 डिग्री था, जिसमें टीम ने स्वेटर पहनकर सीन शूट किया, ये देखने में जितना आसान लग रहा था, करने में उतना ही मुश्किल भी।

क्यों 40 डिग्री में हुआ शूट?

अब भई ये तो सभी जानते हैं कि गणतंत्र दिवस भरी सर्दी के मौसम आता है, लेकिन जब सीरीज की शूटिंग की जा रही थी, तो उस टाइम गर्मी का टाइम था। ऐसे में इसे पूरी तरह से नेचुरल बनाने के लिए भरी गर्मी में स्वेटर पहनना पड़ा। अब भई भरी गर्मी में किसी को भी स्वेटर पहनाकर खड़ा कर दिया जाए, तो सोचो उसका क्या हाल होगा? ऐसा ही कुछ हुआ सीन शूट करने वाले कलाकारों के साथ।

विज्ञापन

भरी गर्मी में स्वेटर पहनकर शूट करना नहीं था आसान

अब आप इसका अंदाजा खुद ही लगा सकते हैं कि भरी गर्मी में इस तरह से स्वेटर पहना इस सीन को करना कितना मुश्किल था। ऐसा करना किसी भी इंसान के लिए आसान नहीं होता, ऐसे में सीरीज के कई किरदारों का इस तरह से एक सीन शूट करना अपने आपमें काबिले तारीफ है। हालांकि ना सिर्फ ये सीन बल्कि इस सीरीज का हर सीन अपने आपमें कुछ कहता है। अब भई जब कहानी ही जमीन से जुड़ी है, तो इसका खास होना भी बनता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ