Panchayat Season 4 Trailer: ‘पंचायत सीजन 4’ की रिलीज डेट आज अनाउंस कर दी गई है। इस सीरीज का जबरदस्त ट्रेलर भी सामने आ चुका है। 24 जून को एक बार फिर प्राइम वीडियो पर बड़ा धमाका होगा और सभी लोग इस सीरीज को देखने पहुंच जाएंगे। अब जब ‘पंचायत 4’ का ट्रेलर आया है, तो उसमें 5 ऐसी चीजें दिखाई गई हैं, जो दर्शकों को ये सीरीज देखने पर मजबूर कर देंगी। ट्रेलर में 5 बड़ी ही दिलचस्प चीजें दिखाई गई हैं। अब वो क्या हैं? चलिए जानते हैं।
इलेक्शन
इस बार फुलेरा में चुनाव होंगे और मंजू देवी के सामने क्रांति देवी मुकाबले के लिए खड़ी होंगी। जब-जब ये दोनों एक दूसरे के खिलाफ कुछ करती हैं, तो फैंस को खूब मजा आता है। ऐसे में एक बार फिर इन दोनों के बीच भिड़ंत होने वाली है। दोनों अपने-अपने तरीकों से इलेक्शन जीतने की कोशिश करेंगी। एक तरफ रिंकी अपनी मां की इलेक्शन कैंपेन में मदद करेगी, तो दूसरी तरफ क्रांति देवी को MLA का साथ मिल सकता है। ऐसे में दोनों के बीच मुकाबला टक्कर का होगा।
जबरदस्त मारपीट
‘पंचायत सीजन 4’ का ट्रेलर देखकर ही समझ आ रहा है कि इस बार सीरीज में खूब मारपीट देखने को मिलने वाली है। जब-जब सचिव जी की किसी से हाथापाई हुई है, तो फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस बार तो किसी ने सचिव जी को इतना मारा है कि उनका दांत तक हिल गया। इसके अलावा प्रधान जी भी मार खाते हुए नजर आ रहे हैं। अब फुलेरा में इतनी हिम्मत किसकी हो गई? जो प्रधान जी पर ही हमला कर दिया, वो इस सीजन में पता चलेगा।
प्रधान जी का दबदबा हुआ कम
सीजन 4 के ट्रेलर में एक चीज तो साफ हो गई है कि इस बार प्रधान जी का जोर बाकी लोगों पर नहीं चलेगा। उनका दबदबा कम होता हुआ नजर आ रहा है। उनके होते हुए फुलेरा में सचिव जी के साथ मारपीट हो रही है। साथ ही लोग इन्हें इस तरह ताने मार रहे हैं कि सभी को कान में रुई डालकर चलना पड़ रहा है।
लव स्टोरी
ट्रेलर में जो सबसे ज्यादा इंटरेस्टिंग लग रहा है, वो है सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी। ये दोनों अपनी सिंपल सी लव स्टोरी को कितना आगे बढ़ा पाएंगे, वो इस सीरीज के रिलीज होने के बाद पता चलेगा। इस बार सचिव जी गांव छोड़ने की बात भी कर रहे हैं, ऐसे में कहीं इनकी लव स्टोरी के पूरा होने से पहले ही इस पर फुल स्टॉप ना लग जाए।
यह भी पढ़ें: Panchayat Season 4 Trailer: क्या कम हो जाएगा प्रधान जी का दबदबा? नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान
हल्की फुल्की कॉमेडी
‘पंचायत सीजन 4’ हर बार की तरह इस बार भी हल्की फुल्की कॉमेडी के साथ आने वाला है। इस बार भी शो में कई पंच लाइन होंगी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ जाएगी। पंचायत के ट्रेलर में खूब कॉमेडी चल रही है, जो दिखाती है कि इस बार का सीजन काफी धांसू होने वाला है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
26 mins ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines