Panchayat Season 4 Trailer: क्या कम हो जाएगा प्रधान जी का दबदबा? नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Panchayat Season 4 Trailer: ‘पंचायत सीजन 4’ का ट्रेलर सामने आ चुका है। 2 मिनट 38 सेकंड के वीडियो में दिखाया गया है कि इस बार सीरीज में क्या-क्या धमाल होने वाला है। इलेक्शन के चक्कर में फुलेरा में खूब उथल-पुथल मचेगी।

Panchayat Season 4 Trailer

'पंचायत सीजन 4' का ट्रेलर अब रिलीज कर दिया गया है। (Photo Credit- Instagram)

Panchayat Season 4 Trailer Release: पूरे इंडिया को जिसका इंतजार था, वो आज आ ही गया। 11 जून को ठीक 12 बजे जैसा वादा किया गया था, ‘पंचायत सीजन 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बार ‘पंचायत’ के नए सीजन में चुनावी माहौल देखने को मिलने वाला है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार फुलेरा में फिर से पंचायती चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में मंजू देवी के सामने अब क्रांति देवी खड़ी होंगी और पूरा फुलेरा फिर से दो हिस्सों में बंट जाएगा।

विज्ञापन

ट्रेलर में दिखी सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी

इस बार सीरीज में एक बार फिर सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी पर फोकस किया जाएगा। एक तरफ इलेक्शन की तैयारी चलेगी, तो दूसरी तरफ सचिव जी और रिंकी का रोमांस भी आगे बढ़ेगा। पिछले 3 सीजन से इन दोनों के दिल की बात दिल में ही अटकी हुई है। दोनों एक-दूसरे को पसंद तो करते हैं, लेकिन खुलकर इजहार नहीं करते। अब ट्रेलर में ये दोनों फ्यूचर की बातें भी करते हुए नजर आ रहे हैं। हो सकता है कि चौथे सीजन में सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी फुलेरा में मशहूर हो जाए।

विज्ञापन

मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच दिखी जबरदस्त टशन

इसके अलावा ट्रेलर में मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच एक बार फिर जबरदस्त टशन देखने को मिल रहा है। प्रधान की कुर्सी के लिए दोनों आमने-सामने होंगी और गांव वालों को लुभाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगी। वोट पाने के खातिर पूरे फुलेरा को लालच दिया जाएगा और कई साजिशें भी रची जाएंगी। इस बार फिर से MLA की वापसी होने वाली है और वो एक बार फिर सबको अपने इशारों पर नचा सकता है। वहीं, ट्रेलर में कभी सचिव जी मार खाते हुए नजर आ रहे हैं, तो कभी खुद प्रधान जी। इन सबको देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इस बार के इलेक्शन में प्रधान जी का दबदबा कम हो गया है।

विज्ञापन

कब रिलीज होगा ‘पंचायत सीजन 4’?

अब रिंकी अपनी मां को इलेक्शन में जिताने की पूरी कोशिश कर रही है। वो कोशिश कामयाब होगी या नहीं? वो तो सीरीज रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। सचिव जी भी तभी फुलेरा में टिकेंगे, जब मंजू देवी इलेक्शन में जीतेंगी। अब कौन जीतेगा? इसका खुलासा 24 जून को होगा। दरअसल, ‘पंचायत सीजन 4’ की रिलीज डेट 2 जुलाई से बदलकर 24 जून कर दी गई है। ट्रेलर के साथ ही नई तारीख का भी ऐलान हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ