Panchayat Season 4: प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जबसे इस सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस हुई है, फैंस ने उल्टी गिनती शुरू कर दी है। पहले 2 जुलाई को ‘पंचायत सीजन 4’ रिलीज होने वाला था। हालांकि, अब ये सीरीज तय समय से पहले यानी 24 जून को ही स्ट्रीम हो जाएगी। इस बार पंचायत में मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच प्रधान बनने की जंग देखने को मिलेगी। दोनों फुलेरा के चुनावों में एक-दूसरे के आमने-सामने खड़ी होंगी।
सचिव जी का हुआ CAT इंटरव्यू
अब इस सीरीज की रिलीज से पहले सचिव जी का एक इंटरव्यू वीडियो वायरल हो गया है। सचिव जी CAT एग्जाम का इंटरव्यू दे रहे हैं। ये CAT एग्जाम बेहद हटके है। इससे पहले आपने कभी भी ऐसा CAT इंटरव्यू नहीं देखा होगा। दरअसल, ये कोई आम CAT इंटरव्यू नहीं है। इसमें सच में एक बिल्ली सामने बैठकर सचिव जी से सवाल जवाब कर रही है। इतना ही नहीं बिल्ली के हर सवाल पर सचिव जी को फुलेरा की याद आ जाती है। वीडियो में दखाया गया है कि बिल्ली सचिव जी का वेलकम करते हुए उन्हें अविषेक बोलती है तो सचिव जी को फुलेरा कि याद आ जाती है क्योंकि वहां भी लोग ठीक से उनका नाम नहीं ले पाते।
स्ट्रेस और प्रेशर से कैसे डील करते हैं सचिव जी?
इसके बाद सचिव जी खुद का नाम ठीक करते हुए कहते हैं ‘अभिषेक त्रिपाठी।’ इसके बाद ये बिल्ली उनसे पूछती है कि वो स्ट्रेस और प्रेशर से कैसे डील करते हैं? ये सवाल सुनते ही सचिव जी को फुलेरा में हुए सारे कांड याद आ जाते हैं। वो किस तरह लोगों पर चिल्लाते हैं और कैसे गुस्से में लोगों को चांटा लगा देते हैं, उनकी नजरों के सामने वो सब नजारे आ जाता है। हालांकि, सचिव जी इंटरव्यू क्लियर करने के लिए कहते हैं, ‘मैं बस गहरी सांस लेता हूं, हालात को समझकर, उसके हाल निकालने के बारे में सोचता हूं। ‘इसके बाद उनसे पूछा जाता है कि वो अगले 5 सालों में खुद को कहां देखते हैं?
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur की प्रेयर मीट के लिए बच्चों संग दिल्ली रवाना हुईं Karisma Kapoor, Kareena और Saif का मिला साथ
5 साल में फुलेरा से दूर जाना चाहते हैं सचिव जी
ये सुनते ही सचिव जी को फुलेरा के सुस्त दिन और रिंकी के साथ चाय वाला रोमांस याद आ जाता है। हालांकि, वो जवाब कुछ अलग ही देते हैं। वो कहते हैं, ‘मेरा 5 साल का विजन यही है कि मैं फुलेरा से बहुत दूर चले जाऊं। पूर्व और पश्चिम के इलेक्शन के बीच फुलेरा में फंसकर नहीं रहना अब।’ ये सुनकर फैंस मायूस हो सकते हैं क्योंकि सचिव जी के बिना फुलेरा का कोई वजूद नहीं रहेगा। वहीं, उनसे आखिरी सवाल में जब पूछा गया कि फुलेरा का चुनाव कौन जितेगा? तो उन्होंने इसका जवाब देने से इंकार कर दिया। सचिव जी ने कहा, ‘यहीं बता दूंगा तो 24 जून को क्या करोगे? आ जाना जवाब मिलेगा सिर्फ प्राइम वीडियो पर।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines