---विज्ञापन---

Sunjay Kapur की प्रेयर मीट के लिए बच्चों संग दिल्ली रवाना हुईं Karisma Kapoor, Kareena और Saif का मिला साथ

Sunjay Kapur Prayer Meet: संजय कपूर की प्रेयर मीट के लिए उनकी एक्स वाइफ अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली के लिए निकल चुकी हैं। साथ ही करीना भी पति सैफ के साथ बहन का गम बांटने के लिए जा रही हैं।

---विज्ञापन---

Sunjay Kapur Prayer Meet: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन ने सभी को चौंका दिया था। इंग्लैंड में पोलो खेलते समय उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि एक मधुमक्खी उनके मुंह में घुस गई और गले में काट लिया। इसी के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्हें अटैक आ गया। एक हफ्ते बाद करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर को भारत लाया गया और उनका अंतिम संस्कार हुआ।

आज होगी संजय कपूर की प्रेयर मीट

संजय कपूर के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे भी शामिल हुए थे। कियान और समायरा अपने पिता के निधन से टूट गए हैं। अंतिम संस्कार पर इन दोनों को इमोशनल होते हुए भी देखा गया था। करिश्मा अपने बेटे कियान को संभालती हुई दिखाई दी थीं, जब वो पिता की अंतिम क्रियाएं करते हुए भावुक हो गया था। वहीं, आज दिल्ली में संजय कपूर की प्रेयर मीट रखी गई है और इसका हिस्सा बनने के लिए करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं।

---विज्ञापन---

एक्स हसबैंड की प्रेयर मीट के लिए बच्चों के साथ निकलीं करिश्मा 

अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करिश्मा कपूर अपने बच्चों कियान और समायरा के साथ एयरपोर्ट जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों का मुंह लटका हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में करीना कपूर और सैफ अली खान भी दिल्ली के लिए निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों को सफेद कपड़ों में देखा जा सकता है। शोक जताने के लिए करीना कपूर और सैफ अली खान दिल्ली जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Nushrratt Bharuccha ने योगा इवेंट में कर दी ऐसी हरकत, वीडियो वायरल होते ही भड़के फैंस

---विज्ञापन---

सैफ और करीना भी हुए दिल्ली रवाना

इन दोनों को एक बार फिर करिश्मा कपूर का साथ देते हुए देखा जा सकता है। इससे पहले सैफ अली खान और करीना कपूर अंतिम संस्कार पर भी करिश्मा और उनके बच्चों का सपोर्ट सिस्टम बनते हुए नजर आए थे। आज फिर ये दोनों करिश्मा और उनके बच्चों के साथ दिल्ली जा रहे हैं। करीना कपूर छोटी बहन होने के सारे फर्ज निभा रही हैं। साथ ही सैफ भी करीना और करिश्मा का सहारा बने हुए हैं।

First published on: Jun 22, 2025 02:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola