Panchayat के बाद प्राइम वीडियो पर आएगी Gram Chikitsalaya, दिल छू लेने वाली सीरीज की प्रीमियर डेट रिवील

प्राइम वीडियो की नई सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की रिलीज डेट रिवील कर दी गई है। ‘पंचायत’ के मेकर्स अब इस नई कहानी को लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं, ये प्राइम वीडियो पर कब स्ट्रीम होगी?

Gram Chikitsalaya

Gram Chikitsalaya File Photo

प्राइम वीडियो पर एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है। ‘पंचायत’ के मेकर्स अब एक नई सीरीज लेकर आ रहे हैं। अब प्राइम वीडियो की अपकमिंग वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान हुआ है। TVF (द वायरल फीवर) के बैनर तले बनी इस ओरिजिनल सीरीज की कहानी को वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखा है। वहीं, इसका निर्देशन राहुल पांडे ने किया है। इस सीरीज की कहानी क्या है? चलिए जानते हैं।

क्या है प्राइम वीडियो की नई सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की कहानी?

दरअसल, ये कहानी एक महत्वाकांक्षी शहरी डॉ. प्रभात की जर्नी पर आधारित है, जो दूर के एक गांव में लगभग बंद पड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से शुरू करने के लिए अड़चनों, वहां के लोगों की डाउट और अनोखी परेशानियों का सामना करता है। इसमें अमोल पाराशर और विनय पाठक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। साथ ही आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे एक्टर्स भी इस सीरीज का हिस्सा हैं।

‘ग्राम चिकित्सालय’ कब होगी रिलीज?

आपको बता दें, ‘ग्राम चिकित्सालय’ 9 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इस सीरीज को भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। ये सीरीज हास्य और सामाजिक टिप्पणियों को एक साथ लेकर आएगी। ‘ग्राम चिकित्सालय’ एक ऐसी कहानी है जो आपका दिल छू लेगी और प्रेरणा भी देगी। इसका मकसद आपसी जुड़ाव और हर मुश्किल के बाद भी बदलाव की कोशिश के बारे में है।

एंटरटेनमेंट के साथ गहरा प्रभाव छोड़ेगी कहानी

‘ग्राम चिकित्सालय’ की कहानी न सिर्फ मनोरंजक होगी, बल्कि दर्शकों पर गहरा प्रभाव भी छोड़ेगी। अब फैंस इसके लिए एक्साइटेड हैं। एक और सिम्पलिसिटी भरी कहानी जल्द ही आने वाली है। अब फैंस को 9 मई तक का इंतजार करना होगा और फिर ‘ग्राम चिकित्सालय’ का प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हो जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि डॉ. प्रभात किस तरह बदलाव लाने की कोशिशें करते हैं और कितने कामयाब होते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ