---विज्ञापन---

Bharti Singh इन 3 शर्तों पर करेंगी Bigg Boss में एंट्री, क्या है लाफ्टर क्वीन की डिमांड?

भारती सिंह ने बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए कई शर्ते रख दी हैं। कॉमेडियन की 3 खास डिमांड्स हैं, जिनके पूरे होने पर आप उन्हें इस कंट्रोवर्शियल शो के अंदर देख सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

‘बिग बॉस’ के लिए हर बड़े स्टार को अप्रोच किया जाता है। मेकर्स शो को हिट बनाने के लिए पूरी कोशिश करते हैं कि बड़े से बड़े सेलेब्स इस शो का हिस्सा बनें। वहीं, आपने कभी सोचा है कि अगर भारती सिंह जैसी बड़ी कॉमेडियन इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो का हिस्सा बनती हैं, तो कितना एंटरटेनमेंट मिलेगा? सलमान खान के शो में हर सीजन भारती सिंह गेस्ट बनकर तो पहुंच ही जाती हैं, लेकिन वो कंटेस्टेंट बनकर कब आएंगी? अब वो भी रिवील हो गया है।

क्या ‘बिग बॉस’ में जाना चाहती हैं भारती सिंह?

दरअसल, भारती सिंह ने अपने पॉडकास्ट चैनल पर ‘बिग बॉस’ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया से भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया उनके ‘बिग बॉस’ में जाने के प्लान के बारे में पूछ रहे थे। तो इस दौरान कपल ने रिवील किया कि वो ये शो देखते तक नहीं हैं। तभी हर्ष ने कहा कि वक्त के साथ ‘बिग बॉस’ ऐसा शो बनता जा रहा कि बहुत लोग इसमें जाना पसंद नहीं करेंगे। हालांकि, भारती सिंह ने तभी हर्ष से असहमति जताई।

---खबर नीचे जारी है---

क्या हैं भारती की 3 बड़ी डिमांड?

भारती ने कहा, ‘मैं बड़ी बेशरम हूं।’ इसके बाद उन्होंने वो 3 बड़ी डिमांड रख दीं, जिनके पूरे होने पर वो इस शो में कंटेस्टेंट बनकर जाने के लिए राजी हो जाएंगी। अब वो क्या हैं? चलिए ये भी जान लेते हैं। भारती सिंह ने कहा, ‘मैं जो पैसा मांग रही हूं, मुझे वो देंगे तो मैं चली जाउंगी क्योंकि मैंने अपनी सारी चीजें कंट्रोल कर ली हैं। मेरी कुछ डिमांड्स हैं- जैसे मुझे मेरा बच्चा अंदर चाहिए, पति भी बीच-बीच में आए। अगर बिग बॉस ये मान ले तो कर लेती हूं।’

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान पाकिस्तान में हो भले जंग, पर Hania Aamir और Badshah का ‘प्यार नहीं होगा कम’! मिला सबूत

पैसों को लेकर भारती ने की मेकर्स से डिमांड

भारती सिंह ने अपनी ये 3 डिमांड सबके सामने रख दी हैं। अब बिग बॉस इन शर्तों को मानते हैं या नहीं? इस बार निर्भर करता है कि भारती शो का हिस्सा बन पाएंगी या नहीं। हालांकि, अपनी डिमांड्स रखने के बाद भारती ने कहा कि वो मजाक कर रही हैं और वो सच में ये शो नहीं कर पाएंगी। दरअसल, भारती सिंह अपने बेटे गोले के बिना नहीं रह सकतीं और यही वजह है कि वो ये शो नहीं करना चाहतीं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 28, 2025 12:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola