Raghubir Yadav Love Affair: ‘पंचायत‘ (Panchayat) सीरीज में सरपंच बनकर सबका दिल जीतने वाले रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) रियल लाइफ में कितने दिल फेंक हैं, इस बात का खुलासा तो खुद उनकी पत्नी कर चुकी है। रघुबीर यादव को इंडस्ट्री में जितने साल हो गए हैं, कॉन्ट्रोवर्सीज से उनका रिश्ता भी उतना ही पुराना और गहरा है। भले ही रघुबीर यादव ‘पंचायत’ सीरीज में वन वुमन मैन बनकर सामने आए हों लेकिन रियल लाइफ में उनका नाम कई औरतों के साथ जुड़ चुका है। खुद रघुबीर यादव की पत्नी ने पूरी दुनिया के सामने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया था।
रघुबीर यादव पर पत्नी ने लगाए थे आरोप
क्या आप जानते हैं रघुबीर यादव की पत्नी पूर्णिमा खारगा (Purnima Kharga) ने आरोप लगाया था कि उनके पति का एक्टर संजय मिश्रा की पत्नी के साथ संबंध है। पूर्णिमा ने साफ-साफ कहा था कि रघुबीर यादव के संजय मिश्रा की पत्नी संग अवैध संबंध थे। इतना ही है ये भी सुनने में आया कि रघुबीर और संजय मिश्रा की पत्नी का एक बेटा भी है। ऐसे भी आरोप लगे थे कि रघुबीर और मिश्रा की पत्नी लिव-इन में रह रहे थे। लेकिन रघुबीर यादव का प्यार अपनी पत्नी और संजय मिश्रा की पत्नी तक सिमित नहीं रहा बल्कि उनका नाम तो एक मशहूर एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ चुका है।
नंदिता दास के साथ शादी करना चाहते थे एक्टर
एक्टर की वाइफ ने तो ये भी रिवील किया था कि उनके पति को एक्ट्रेस नंदिता दास (Nandita Das) से भी प्यार हुआ था और इन दोनों का भी चक्कर चला है। बता दें, नंदिता दास एक जानी मानी अभिनेत्री और डायरेक्टर हैं। कहा जाता है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नंदिता और रघुबीर यादव एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे। एक्टर शादीशुदा होते हुए नंदिता से शादी का मन बना बैठे और नंदिता दास को अपने माता-पिता से मिलवाने तक पहुंच गए थे।
यह भी पढ़ें: Netflix पर टाइम ट्रैवल मूवीज नहीं देखीं तो क्या फायदा? आज ही करें बिंज वॉच
संजय मिश्रा की पत्नी संग भी था चक्कर
परिवार के साथ नंदिता की मुलाकात करवाने के बाद रघुबीर यादव ने अपनी पत्नी से तलाक का केस फाइल कर दिया। दरअसल, फिल्म ‘बवंडर’ में दोनों ने पति-पत्नी का रोल प्ले किया था और रियल लाइफ में अफेयर चलते ही एक्टर ने नंदिता को पत्नी बनाने का फैसला ले लिया। लेकिन ये रिश्ता डगमगा गया और नंदिता ने भी एक्टर से ब्रेकअप कर लिया। नंदिता से ब्रेकअप के बाद ही रघुबीर यादव का रिश्ता संजय मिश्रा की पत्नी से जुड़ा था।
संबंधित खबरें
‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
16 mins agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
3 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
5 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
6 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
8 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines