Panchayat 3, Faisal Malik: किसी भी फिल्म या सीरीज में हर एक किरदार बेहद अहम होता है। फिर चाहे वो कोई बड़ा रोल हो या फिर कोई छोटा रोल ही क्यों ना हो। हालांकि हर एक किरदार को निभाने के लिए किसी भी कलाकार का उसमें ढलना बेहद जरूरी होता है, जो अक्सर हर कलाकार करता भी है। ओटीटी पर इन दिनों पंचायत के तीसरे सीजन को लेकर बज बना हुआ है और लोगों में इसके लिए अलग ही एक्साइटमेंट देखी जा सकती है।
दर्शकों को पसंद आ रही सीरीज
हालांकि इस सीरीज का एक ऐसा भी किरदार है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल को जिसने प्ले किया है, वो कभी इसे करना ही नहीं चाहते थे, लेकिन फिर भी उन्होंने इस बखूबी निभाया है। अगर आपने भी सीरीज देख ली है और आपको इसके इस किरदार के बार में पता नहीं लगा, तो आइए हम आपको बताते हैं…
कैमरे के पीछे रहना चाहते थे फैजल मलिक
दरअसल, हम जिस किरदार के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि प्रह्लाद का रोल है। जी हां, इस रोल को फैजल मलिक ने निभाया है, लेकिन फैजल कभी इस रोल को नहीं करना चाहते थे और वो कैमरे के पीछे रहकर ही सीरीज का आनंद लेना चाहते थे। जी हां, फैजल मलिक इसके लिए कभी राजी नहीं थे, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने इस रोल को बेहद शानदार तरह से निभाया है। हालांकि सीरीज में उन्होंने बेहद कमाल का काम किया है और लोगों ने उनकी एक्टिंग को खूब सराहा है। बता दें कि जब सीरीज के राइटर और डायरेक्टर ने फैजल को इस रोल को करने के लिए कहा, तो उन्होंने मुश्किल से इसको करने के लिए हामी भरी।
सीरीज के लिए सबसे पहले कास्ट किए गए फैजल मलिक
इतना ही नहीं बल्कि प्रहलाद चा ही वो एक्टर हैं, जो इस सीरीज के सिए सबसे पहले कास्ट किए गए थे। दरअसल, जब प्रहलाद चा यानी फैजल मलिक को गैंग्स ऑफ वासेपुर में देखा गया, तो उनका काम लोगों को इतना पसंद आया कि उन्हें ना चाहते हुए भी प्रहलाद चा का किरदार निभाना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि इस बारे में बात करते हुए खुद फैजल का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस रोल को करने के बाद उनको इतनी पॉपुलैरिटी मिलेगी।
कौन हैं फैजल मलिक?
फैजल मलिक की बात करें तो वो इस सीरीज के प्रोड्यूसर हैं। इसके साथ ही वो एक कमाल के एक्टर भी हैं, जो अपने काम से लोगों के दिल में उतरना बखूबी जानते हैं। इलाहाबाद (प्रयागराज) के रहने वाले फैजल ने ना सिर्फ सीरीज और फिल्मों बल्कि अमेरिकन शोज में भी काम किया है। एक्टिंग के बाद फैजल ने एडिटिंग और प्रोडक्शन का रुख किया। इतना ही नहीं बल्कि फैजल खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी चलाते हैं। फैजल ने अपने बारे में बात करते हुए खुद बताया कि उनको पुलिस वाले के रोल ऑफर होते हैं, लेकिन वो इस रोल को कम ही करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- मेकर्स के लिए आसान नहीं था Panchayat 3 बनाना, महीनों तक काटे ऑफिसों के चक्कर
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
12 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines