Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार अक्षय के चर्चा में आने की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि गाना है। जी हां, इन वक्त खिलाड़ी कुमार अपने गाने ‘महाकाल चलो’ से लोगों का दिल जीत रहे हैं। महा शिवरात्रि से ठीक पहले अक्षय ने ‘महाकाल चलो’ गाने से फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। अक्षय के इस गाने की लोगों ने खूब तारीफ भी की है। साथ ही सभी उन्हें इसके लिए बधाई भी दे रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय को ‘ओपन लेटर’ देने की बात कही गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि अक्षय के लिए ये ‘ओपन लेटर’ किसने भेजा है? तो आइए जानते हैं…
पलाश सेन ने की अक्षय की तारीफ
दरअसल, मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन पलाश सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में पलाश सेन ने अक्षय कुमार के साथ एक फोटो शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए पलाश सेन ने इसके कैप्शन में लिखा है कि अक्षय कुमार के लिए एक ओपन लेटर… जो रियल लाइफ में हेरा फेरी से बहुत दूर हैं और मेरे जानने वाले सबसे ‘वेलकमिंग’ एक्टर हैं।
‘महाकाल चलो’ हुआ रिलीज
इतना ही नहीं बल्कि पलाश सेन ने अपने पोस्ट में कई फोटो शेयर किए हैं, जिसमें पलाश ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। पलाश ने अक्षय की तारीफ में और क्या-क्या लिखा? इसके लिए आप पलाश का पोस्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार का गाना ‘महाकाल चलो’ इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
शिवभक्ति में लीन नजर आ रहे अक्षय
आज यानी 18 फरवरी को अक्षय कुमार का गाना ‘महाकाल चलो’ रिलीज किया गया। ‘महाकाल चलो’ के वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय के साथ पलाश भी गाना गा रहे हैं और शिवभक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। ‘महाकाल चलो’ के वीडियो पर लोगों ने भर-भरकर कमेंट्स किए हैं और जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस गाने पर कमेंट करते हुए लिखा कि अक्षय कुमार इज बैक। दूसरे यूजर ने कहा कि महाकाल चलो।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
तीसरे यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि अक्षय की आवाज में जादू है। एक चौथे यूजर ने कहा कि हर-हर महादेव। एक अन्य ने कहा कि महाशिव रात्रि के लिए स्पेशल सॉन्ग। इस तरह के कमेंट्स करके लोग अक्षय की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय के गाने को खूब प्यार मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan ने क्या सच में साइन की हॉलीवुड फिल्म? इंटरनेट पर हो रही चर्चा में कितना दम?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
16 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
17 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
18 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
22 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines