Palash Muchhal: फिल्म डायरेक्टर और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना संग शादी टूटने के बाद पलाश मुच्छल चर्चाओं में एक बार फिर आ गए हैं. हाल ही में पलाश पर एक्टर विद्यान माने ने 40 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप भी लगाया. वहीं अब विद्यान माने ने पलाश और स्मृति मंधाना की शादी टूटने को लेकर भी बातें की हैं और पलाश को लेकर चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा है?
पलाश की खोली पोल?
34 साल के एक्टर विद्यान माने ने हाल ही में एचटी सिटी को इंटरव्यू दिया है. इस दौरान एक्टर ने कहा, ‘मैं भी पलाश और स्मृति की शादी की तैयारियों में मौजूद था. पलाश को दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़ा गया था. ये सीन काफी भयानक था. गुस्से में आकर स्मृति मंदाना की टीम ने पलाश मुच्छल की जमकर पिटाई भी की थी. पलाश का पूरा परिवार ही चिंदी चोर है.’
यह भी पढ़ें: 40 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में घिरे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त ने लगाया इल्जाम
विद्यान ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप
सांगली के रहने वाले विद्यान माने ने हाल ही में पलाश मुच्छल पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था. इस पर भी विद्यान ने बात करते हुए कहा, ‘मैं जब पलाश की मां अमिता मुच्छल से मिला था तो उन्होंने मुझे कहा कि फिल्म का बजट बढ़कर 1.5 करोड़ हो गया है. साथ ही उन्होंने मुझसे 10 लाख रुपये निवेश करने के लिए भी कहा. ये सारी बातें करते हुए उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करते हुए कहा कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो मुझे एक भी पैसा नहीं मिलेगा.’
मुच्छल परिवार को किया एक्सपोज!
विद्यान ने आगे कहा कि मुझे जब धमकियां मिलनी शुरू हुई तो मैंने जाकर शिकायत दर्ज करा दी. मैंने जब पलाश से इस बारे में बातचीत करने की कोशिश की तो उनकी तरफ से मुझे कोई भी रिस्पॉन्स नहीं मिला. वहीं जब उनकी शादी टूटी तो पूरे परिवार ने मुझे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया. बता दें विद्यान स्मृति मंदाना के बचपन के दोस्त हैं और वो पलाश के साथ किसी फिल्म में साथ काम कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: 18 साल बाद कहां हैं ‘Slumdog Millionaire’ के 3 बच्चे? किसी ने बनाई पहचान तो कोई लौट गया झुग्गी
पलाश मुच्छल का जवाब
वहीं पलाश मुच्छल ने विद्यान के 40 लाख रुपये वाले आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है कि मेरे ऊपर जो भी आरोप लग रहे हैं वो पूरी तरह से गलत हैं और उनमें कोई भी सच्चाई नहीं है. मेरी इमेज को खराब करने के लिए ये आरोप लगाए जा रहे हैं. मेरे वकील श्रेयांश मिथारे इन सभी पर जांच कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
2 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
3 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
4 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines