भारतीय महिला क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी बीते साल नवंबर 2025 में टूट गई थी, जिसके बाद से ही दोनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. दोनों ने ही शादी न करने का ऐलान कर दिया था लेकिन एक बार फिर दोनों काफी सुर्खियों में बने हुए है. दरअसल इस बार पलाश और स्मृती विधान माने के कारण चर्चा में आए है. बता दें कि विधान माने स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त है. उन्होंने पलाश मुच्छल पर एक गंभीर आरोप लगाया है, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है. चलिए जानते हैं इस आरोप के बारे में.
यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा की VD14 का टाइटल 26 जनवरी को होगा रिवील, मेकर्स ने पोस्टर किया रिलीज
स्मृति मंधाना के दोस्त ने लगाया गंभीर आरोप
आपको बता दें कि स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विधान माने ने पलाश मुच्छल पर आरोप लगाया है कि पलाश एक महिला के साथ बिस्तर पर पकड़ा गया था, जिसकी वजह से भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पलाश मुच्छल की पिटाई भी कर दी थी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार विधान ने कहा, ‘मैं शादी में मौजूद था जहां पलाश दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे. यह भयानक काफी मंजर था, इतना ही नहीं भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उसकी जमकर पिटाई की भी थी. मैंने सोचा था कि वह शादी करके सांगली में ही बस जाएंगे. लेकिन मेरे लिए ये सब उल्टा पड़ गया.’ उन्होंने आगे कहा, ‘पूरा परिवार ही चोर है’.
यह भी पढ़ें: OTT पर इस एक्ट्रेस का जलवा बरकरार, एक सीरीज को मिली शानदार IMDb रेटिंग, एक फिल्म ने जीता नेशनल अवॉर्ड
पलाश मुच्छल ने विधान माने पर ठोका 10 करोड़ मानहानि का मुकदमा
वहीं अब पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त विधान माने पर 10 करोड़ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. पलाश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरे वकील श्रेयांश मिथारे ने सांगली स्थित विधान माने को 10 करोड़ रुपये के मानहानि के मुकदमे का नोटिस भेजा है, क्योंकि उन्होंने मेरी प्रतिष्ठा और चरित्र को बदनाम करने की कोशिश की है और जानबूझकर झूठे, अपमानजनक और बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं’ अब देखने वाली बात यह होगी कि विधान माने इसपर क्या जवाब देते हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines