
1 / 6
बॉलीवुड की एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने हाल ही में अपना 41वां बर्थडे मनाया है. बता दें कि रसिका दुग्गल ओटीटी पर राज कर रही है. उन्होंने धीरे-धीरे अपनी जगह ऑडियंस के दिलों में बनाई है. आज हम आपको रसिका दुग्गल के एक ऐसी ओटीटी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे IMDb ने शानदार रेटिंग दी है और एक फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता है.

2 / 6
रसिका दुग्गल ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से वेब सीरीज और फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. आपको बता दें कि रसिका दुग्गल ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज में भी नजर आईं हैं. इस वेब सीरीज को IMDb ने 8.4 की रेटिंग भी दी है.

3 / 6
आपको बता दें कि रसिका दुग्गल ‘मिर्जापुर’ में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. इस वेब सीरीज में दिखाया गया था कि वो अपने पति की हर बात मानने को मजबूर रहती है.

4 / 6
वहीं रसिका दुग्गल ने 'दिल्ली क्राइम' में भी काम किया है, जिसमें वो नीति सिंह का रोल निभाते हुए नजर आई हैं. इस वेब सीरीज में उनका किरदार काफी क्रूर दिखाया गया है, जो अपराध की जांच के दौरान का है. रसिका का यह किरदार लोगों को काफी पसंद आया है.

5 / 6
'मंटो' वेब सीरीज में रसिका दुग्गल ने मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो की पत्नी का रोल निभाया है. इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि रसिका अपने ऑन स्क्रीन पति का हर मुश्किल में साथ देती है. यह किरदार दर्शकों को काफी बेहतर लगता है.

6 / 6
रसिका दुग्गल ने फिल्म 'हामिद' में काम किया था, जिसे नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया है. इस मूवी में दिखाया गया है कि रसिका अपने पति की तलाश में जुटी रहती हैं. फिल्म 'हामिद' में रसिका का यह किरदार लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था.