Who Is Youtuber Saad Ahmed: भारत और पाकिस्तान के मैच में हर किसी की दिलचस्पी होती है। दोनों टीम मैदान में जब आमने-सामने उतरती हैं, तो करोड़ों लोगों की नजरें सिर्फ टीवी से चिपकी होती हैं। पाकिस्तान के कराची शहर में T20 World Cup के इस मैच के दौरान उस वक्त लोगों की सांसे थम गईं, जब एक यूट्यूबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये यूट्यूबर कोई और नहीं बल्कि साद अहमद था, जिसका पूछा गया बस एक सवाल उसकी मौत की वजह बन गया। उसके सवाल से मैच में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड इतने गुस्से में आ गया कि उसने तुरंत ही बंदूक निकाली और साद अहमद को गोली मार दी। आइए जानते हैं कि कौन था यूट्यूबर साद अहमद?
कौन था यूट्यूबर साद अहमद?
कराची का रहने वाला यूट्यूबर साद अहमद अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी उम्र महज 24 साल थी। अपनी मौत के बाद वो अपने पेरेंट्स और पत्नी के साथ दो बच्चों को अकेला छोड़ गया है। जानकारी के मुताबिक, साद अहमद कुछ साल पहले दुबई गया था नौकरी पाने के लिए लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद उसने यूट्यूबर बनने का फैसला किया था। साद अहमद दोबारा कराची आया और यहां आकर उसने यूट्यूब के लिए वीडियो बनाना शुरू किया। बताया जाता है कि T20 World Cup मैच के दौरान सखी हसन चौराहे के पास एक ब्लॉग बनाते हुए 35 वर्षीय एक गार्ड अहमद गुल ने उसे गोली मार दी। इस घटना के बाद गार्ड को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि साद अहमद की मौके पर मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal का वेडिंग वेन्यू है बेहद लग्जरी, Shilpa Shetty से जुड़ा खास कनेक्शन
साद अहमद ने क्या पूछा था सवाल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूबर साद अहमद कराची शहर में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप मैच की तैयारी के दौरान वीडियो बना रहा था। इसके बाद वो शहर में स्थित मोबाइल की मार्केट में पहुंच। यहां उसने कुछ लोगों से मैच के लेकर रिएक्श्न पूछना चाहा। साद अहमद ने पूछा, ‘इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में किसकी जीत होनी तय मानी जा रही है?’ इस सवाल को सुनकर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड अहमद गुल को गुस्सा आ गया। उसने गोली मारने की धमकी दे दी।
इस वजह से चला दी थी गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूबर साद अहमद ने गार्ड के सामने माइक्रोफोन रख दिया और सवाल पूछना जारी रखा। ये देखकर सिक्योरिटी गार्ड गुस्से से तिलमिला गया और उसने तुरंत ही बंदूक निकालकर यूट्यूबर को गोली मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
14 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
15 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
18 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
19 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
20 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
20 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
21 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
21 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
22 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines