---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal का वेडिंग वेन्यू है बेहद लग्जरी, Shilpa Shetty से जुड़ा खास कनेक्शन

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Luxury Hotel: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इस महीने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं। दोनों की शादी पर नए-नए अपडेट्स आने शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों मुंबई के लग्जरी होटल में शादी करेंगे।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Luxury Hotel: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) इस महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों पिछले कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, अब ये कपल पति-पत्नी बनने जा रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। दोनों की शादी पर आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, सोनाक्षी और जहीर ने अपनी शादी के लिए मुंबई का बेहद लग्जरी होटल चुना है, जहां से पूरा शहर जगमग होते हुए दिखाई देता है। कहा ये भी जा रहा है कि दबंग गर्ल अपनी शादी में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ ड्रीमी वेडिंग करेंगी। वैसे क्या आप जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मुंबई के जिस आलीशान होटल में शादी करेंगे उसका शिल्पा शेट्टी से खास कनेक्शन है? चलिए बताते हैं कैसे?

इस आलीशान होटल में होगी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित लग्जरी रेस्टोरेंट बास्टियन में शादी करेंगे। इस होटल की मालकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हैं। एक्ट्रेस को कई बार यहां स्पॉट किया जा चुका है। इस होटल की खासियत ये है कि ये मुंबई का हॉटस्पॉट है, जहां से पूरे शहर का नजारा लिया जा सकता है। शिल्पा शेट्टी का ये आलीशान होटल मुंबई के कोहिनूर टॉवर के टॉप फ्लोर पर में बना हुआ है, जिसकी भव्यता देखने लायक है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां आप मुंबई स्काईलाइन के 360 डिग्री व्यू का मजा ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

कौन-कौन से मेहमान होंगे शामिल?

जाहिर है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की डेट 23 जून बताई जा रही है। इस शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी आई है, जिसके मुताबिक दोनों की शादी में ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) की पूरी स्टारकास्ट शामिल होगी। इसके अलावा हुमा कुरैशी, वरुण शर्मा, अर्पिता शर्मा और आयुष शर्मा के शामिल होने की चर्चा है। हालांकि सलमान खान अपनी दबंग गर्ल की शादी में शामिल होंगे या नहीं? ये कह पाना अभी मुश्किल है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने Zaheer से शादी के लिए नहीं ली पिता से परमिशन? Shatrughan Sinha का रिएक्शन कुछ ऐसा था

---विज्ञापन---

शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया था रिएक्शन

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें भले ही पूरे सोशल मीडिया की हॉट टॉपिक बनी हों लेकिन इन खबरों पर एक्ट्रेस का अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। फैंस भी सोनाक्षी के रिएक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन आया था, जिन्होंने अपनी बेटी की शादी पर चौंकाने वाला रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘मुझे अभी अपनी बेटी की शादी की खबर के बारे में कुछ नहीं पता है। मैं दिल्ली में हूं और उतना ही जानता हूं जितना मीडिया में खबरें आई हैं।’

---विज्ञापन---

उधर, सोनाक्षी सिन्हा के छोटे भाई लव सिन्हा ने भी अपनी बहन की शादी पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा था कि ‘मैं मुंबई से बाहर हूं तो शादी पर कुछ नहीं कह सकता हूं।’ इतना ही नहीं लव ने अपनी बहन की शादी में शामिल होने तक से मना कर दिया। उनका ये रिएक्शन काफी हैरान करने वाला है।

First published on: Jun 12, 2024 07:02 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola