Pakistani singer Abrar-ul-Haq: मशहूर पाकिस्तानी सिंगर अबरार-उल-हक अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं। इन दिनों अबरार एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जी हां, अब अबरार ने दावा ही कुछ ऐसा किया है कि वो सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल, सिंगर का कहना है कि उन्हें बॉलीवुड से कई फिल्मों के ऑफर आए थे, लेकिन उन्होंने सभी रिजेक्ट कर दिए।
अबरार-उल-हक ने किया खुलासा
दरअसल, हाफिज अहमद के पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में अबरार ने इसका खुलासा किया है। अबरार का कहना है कि इरोस नाम की एक कंपनी ने फिल्म के लिए पूछा था। इस फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ थी। उस टाइम मेरे दोस्त मेरे साथ थे और उन्होंने कहा कि अगर मैं फिल्म को रिजेक्ट करता हूं तो वो उन्हें वहां से जाने दें।
मैं भारतीय फिल्मों में काम नहीं करना चाहता था
अबरार ने आगे कहा कि मैं इंडियन फिल्मों में काम नहीं करना चाहता था। हालांकि जब मैंने इसके लिए मना किया तो उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगा था कि आप हमारी फिल्मों में काम नहीं करना चाहते। हमने सोचा तो अगर आपको ये ऑफर मिलेगा तो आप बेहद खुश होंगे और इसके लिए तैयार हो जाएंगे। अबरार ने आगे कहा कि भारत से कई फिल्मों के ऑफर के साथ-साथ एक एल्बम की डील भी हुई थी, लेकिन उन्हें उस टाइम कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।
मैरी क्रिसमस में नजर आई थीं कैटरीना कैफ
इसी के साथ अगर अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बात करें तो उन्हें आखिरी बार श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस विजय सेतुपति संग नजर आई थी। ये फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी Youtuber Ducky Bhai कौन? पत्नी के अश्लील वीडियो को जिसने बताया डीपफेक
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
2 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
22 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines