Pakistani Erica Robin At Miss Universe 2023: मिस यूनिवर्स 2023 (Miss Universe 2023) में पहली बार कुछ ऐसा है जिसके बाद पूरी दुनिया चौंक गई है। पहली बार किसी पाकिस्तानी लड़की ने इस कांटेस्ट में हिस्सा लिया है। 24 साल की एरिका रॉबिन (Erica Robin) इस बार इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर पाकिस्तान को रिप्रेजेंट करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने एक राउंड में कुछ ऐसा किया जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गई हैं। अपने देश में विरोध से बचने के लिए उन्होंने मिस यूनिवर्स में एक नया करतब कर दिखाया है।
यह भी पढ़ें: अपार्टमेंट…सैलरी…ट्रैवल अलाउंस…, करोड़ों के ताज के अलावा Miss Universe को मिलती हैं तमाम सुविधाएं
स्विमसूट राउंड में डाला ट्विस्ट
दरअसल, इस ब्यूटी पीजेंट कांटेस्ट का एक फिक्स्ड फॉर्मेट है। हर साल मिस यूनिवर्स कम्पटीशन के दौरान एक राउंड होता है जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स स्विमसूट या बिकिनी पहन रैंप पर उतरती हैं। ऐसे में इस बार पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहीं एरिका रॉबिन भी स्वैग के साथ रैंप पर उतरी। हालांकि, उन्होंने अपने देश में इस मुद्दे पर खुद का विरोध होने से बचने के लिए बिकिनी नहीं पहनी। बल्कि वो बिकिनी की जगह बुर्किनी पहन रैंप वॉक करती नजर आईं। ये देखकर हर कोई हैरान रह गया।
यह भी पढ़ें: निकारागुआ की Sheynnis Palacios के सिर सजा Miss Universe 2023 का ताज, थाईलैंड दूसरे नंबर पर
पिंक बुर्किनी में लूटी लाइमलाइट
एरिका ने लाइट पिंक रंग की बुर्किनी से खुद को सिर से पांव तक ढाका हुआ था। इस दौरान पूरी कॉन्फिडेंस के साथ उन्होंने परफॉर्म किया और उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल भी बनी रही। अपने इस अलग अंदाज़ के साथ वो फाइनल राउंड तक पहुंच गईं। उनका ये लुक अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सभी लोग उनकी ही बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें, अगर एरिका रॉबिन इस राउंड में बिकिनी पहनती तो उनके लिए काफी मुश्किलें खड़ी हो सकती थीं। पाकिस्तान में उनके खिलाफ प्रदर्शन होने के भी काफी चांस थे।
यूजर्स के रिएक्शन
वहीं, अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब एक यूजर ने लिखा, ‘यह सब कॉन्फिडेंस के बारे में है।’ एक ने कमेंट किया, ‘नियम ना मानो तो मत आओ।’ एक ने लिखा, ‘घृणा की हद तक मूर्खता!’ तो किसी ने कहा, ‘मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता अब खराब हो चुकी है.. हर कोई वही कर रहा है जो वो चाहता है…।’ अब कुछ किसी तरह से एरिका के बिकिनी की जगह बुर्किनी पहनने पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
9 mins ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
33 mins ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
13 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
14 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
17 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
18 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
23 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines