Celina Jaitley On Umair Sandhu: कुछ महीने पहले सेलिना जेटली ने पाकिस्तानी कथित पत्रकार और फिल्म समीक्षक उमैर संधू को आड़े हाथों लिया था। संधु ने सेलिना जेटली के खिलाफ कुछ अपमानजनक दावे किए थे। उमैर संधू ने ट्वीट किया था कि सेलिना बॉलीवुड की एकमात्र एक्ट्रेस है, जो फरदीन खान और फिरोज खान दोनों के साथ बेड शेयर कर चुकी है।
संधू के ट्वीट की जानकारी के बाद सेलिना ने ट्विटर पर उसकी क्लास लगाई थी। अब सेलिना ने दावा किया है कि उन्होंने इस मामले को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है, जिन्होंने पाकिस्तान उच्चायोग से जवाब मांगा है।
यह भी पढ़ें- Kangna Ranaut: कंगना ने इस एक्टर को बताया ‘वूमेनाइजर’, कहा- मुझ पर भी डाल रहा था डोरे
Celina Jaitley ने फिल्म ‘जानशीन’ से किया था बॉलीवुड में डेब्यू
सेलिना ने 2003 में फिरोज खान प्रोडक्शन की फिल्म जानशीन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके बेटे फरदीन ने अभिनय किया था। 2023 की शुरुआत में उमैर संधू ने ट्वीट किया था कि सेलिना जेटली बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जो पिता (फिरोज खान) और बेटे (फरदीन खान) दोनों के साथ कई बार बेड शेयर किया। सेलिना ने तब गुस्से में ट्वीट का जवाब दिया था और कानूनी कार्रवाई का वादा किया था।
रविवार को सेलिना ने ट्विटर पर दिया मामले का अपडेट
रविवार को उन्होंने ट्विटर पर एक लंबे नोट में मामले में अपडेट दिया है। अभिनेत्री ने कहा कि कुछ महीने पहले पाकिस्तान के एक स्व-घोषित (खुद को पत्रकार बताने वाले) और फिल्म क्रिटिक जिनका नाम @UmairSandu है, ने ट्विटर पर मेरे बारे में झूठे भयानक दावे वायरल किए।
जिसमें मेरे गुरु फिरोज खान और उनके बेटे दोनों के साथ मेरे संबंधों जैसे आरोप शामिल थे। पाकिस्तान से उनके उत्पीड़न और फर्जी दावों पर मेरी प्रतिक्रिया वायरल हो गई और पाकिस्तानी नागरिकों समेत लाखों ट्विटर यूजर्स से समर्थन मिला, जो उनके दावे से हैरान थे।
पाकिस्तानी पत्रकार के खिलाफ सेलिना ने ऐसे लिया एक्शन
सेलिना ने कहा कि संधू लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बदलता रहता है और पाकिस्तान में छिपा रहता है, जिसके कारण मेरे लिए उसके खिलाफ कानूनी सहारा लेना संभव नहीं था। वह सीमा पार से मेरे चरित्र पर हमला करता रहा। मैं इस मामले को भारत में राष्ट्रीय महिला आयोग के पास ले गई।
@NCWIndia ने मेरी शिकायत पर संज्ञान लिया और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के लिए विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (PAI प्रभाग), विदेश मंत्रालय @MEAIndia को एक पत्र लिखा। आयोग को पत्र के माध्यम से विदेश मंत्रालय से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। मंत्रालय ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और मामले को नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के समक्ष उठाया है। साथ ही घटना की तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।
Celina Jaitley On Umair Sandhu
एक्ट्रेस बोलीं- चाहे मुझे पाकिस्तान ही क्यों न जाना पड़े
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने न केवल अपने लिए बल्कि दिवंगत फिरोज खान के लिए भी यह लड़ाई लड़ने का फैसला किया है, जिन्हें वह अपना गुरु और गॉडफादर कहती हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह सिर्फ मेरे चरित्र पर खुले हमले की लड़ाई नहीं थी, बल्कि यह मेरी निष्ठा, मेरे मातृत्व, मेरे परिवार और सबसे बढ़कर मेरे गॉड फादर और मेरे प्रिय गुरु फिरोज खान पर भी हमला था, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
वह मेरे गुरु थे, मेरे मित्र मेरे मार्गदर्शक थे और उन्होंने मुझे जो प्यार, सम्मान और करियर दिया, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैं एक भारतीय सेना के युद्ध नायक की बेटी हूं और मैं अपनी आखिरी सांस तक इससे लड़ने जा रही हूं। भले ही इसके लिए मुझे उस व्यक्ति को सबक सिखाने के लिए पाकिस्तान जाना पड़े।
मैं राष्ट्रीय महिला आयोग की बहुत आभारी हूं और सबसे बढ़कर विदेश मंत्रालय और हमारी भारत सरकार की क्योंकि उन्होंने इस कार्रवाई की शुरुआत करके हर भारतीय महिला के गौरव को बरकरार रखा। मुझे आज एक भारतीय महिला होने पर गर्व महसूस हो रहा है। जय हिंद!!”
संबंधित खबरें
LIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
15 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
31 mins agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
18 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
22 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines