पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने हिंदुस्तानी लड़के संग रचाई शादी, बौखला उठे Trolls

Pakistani Actress Marry With Indian Boy: हाल में एक जानी-मानी पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक हिंदुस्तानी लड़के के साथ अपनी शादी की जानकारी दे सभी को हैरान कर दिया, जिसके बाद ट्रोलर्स बौखला गए।

Pakistani Actress Marry With Indian Boy

Pakistani Actress Marry With Indian Boy (Image Credit - Instagram)

विज्ञापन

Pakistani Actress Marry With Indian Boy: एक बार फिर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के ट्रोल्स एक शादी की खबर को लेकर बौखला गए हैं। इसी साल मई महीने में पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में आई थीं। सीमा हैदर को PUBG के जरिए नोएडा के रहने वाले सचिन से प्यार हो गया था, जिसके बाद वो उसके लिए भारत तक आ गई और यहीं बस गई। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, लेकिन फर्क बस इतना ही यह एक हाई-फाई केस है।

हाल में एक जानी-मानी पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की, जिनके जरिए उन्होंने राज खोला कि उन्होंने अपने हिंदुस्तानी बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। इस खबर ने न सभी को हैरान कर दिया बल्कि ट्रोल्स की बौखलाहट कमेंट्स में देखी जा सकती है। ट्रोल्स उनकी फोटोज पर कमेंट्स कर उनको ट्रोल करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

Advertisment

https://www.instagram.com/reel/C0JZprBSIj4/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.instagram.com/p/Cz1YqcBSzWa/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

विज्ञापन

मई में कर ली थी शादी 

दरअसल, पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस सैयद मदीहा इमाम (Madiha Imam) ने इसी साल मई में अपने हिंदुस्तान के नॉर्थ ईस्ट के रहने वाले बॉयफ्रेंड मोजी बाकरह (Moji Basar) से शादी कर ली थी। दोनों की शादी को सात महीने हो चुके हैं, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अब सात महीने बाद मोजी के साथ अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर कर सभी को चौंका दिया। हालांकि, मोजी ने कभी अपने क्षेत्र और धर्म के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, सामने आई फोटो और वीडियो के बाद यूजर्स के बीच इस बात की बहस छिड़ी हुई है कि वे हिंदू हैं या मुस्लिम?

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CzBPI6TMrJP/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CsayDbqMnCO/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.instagram.com/p/CsayDbqMnCO/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

विज्ञापन

दोनों की शादी पर बौखलाए ट्रोल्स

वहीं, एक्ट्रेस सैयद मदीहा इमाम द्वारा शादी की फोटोज-वीडियो शेयर किए जाने पर ट्रोल्स भी एक्टिव हो गए हैं और लगातार दोनों को ट्रोल करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। शेयर की गई फोटो-वीडियो पर ज्यादातर यूजर्स का यही सवाल है किया मोजी हिंदू है या मुस्लिम? इसके साथ ही कुछ का कहना है कि क्या पाकिस्तान में लड़कों की कमाई है जो यहां से लड़कियां हिंदुस्तान जाकर शादी कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ