Pakistani Stars Reaction on Operation Sindoor: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने अपनी जवाबी कार्रवाई कर दी है। आधी रात को भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की दी। इसे ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया। भारत के इस एक्शन पर जहां बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भारतीय सेना की जयकार कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी स्टार्स ने इस ऑपरेशन की निंदा की है। हानिया आमिर से लेकर माहिरा खान तक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए भारत की जवाबी कार्रवाई पर अपना असंतोष जाहिर किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
हानिया आमिर ने बताया कायरता
DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने भारत की तरफ से किए गए एयर स्ट्राइक पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी फातिमा भुट्टो का ट्वीट शेयर करते हुए इसे ‘कायरतापूर्ण कृत्य’ बताया है। वैसे तो हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट इंडिया में बैन है लेकिन उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से जोश में आया बॉलीवुड, जानें किसने क्या कहा?
माहिरा खान ने क्या कहा?
उधर, रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का रिएक्शन भी सामने आया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फातिमा भुट्टो का एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, ‘गंभीरता से, कायरतापूर्ण! अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे, सद्बुद्धि आए। आमीन।’ एक्ट्रेस का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है फातिमा भुट्टो का ट्वीट?
बता दें कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी लेखिका फातिमा भुट्टो ने एक पोस्ट लिखा है, जिसमें दावा किया गया है कि इस ऑपरेशन के दौरान एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने एक्स पर रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत की आक्रामकता का एक शिकार बच्चा हो गया है। किस तरह का राज्य कई नागरिक स्थलों पर बमबारी करता है, जबकि लोग सो रहे होते हैं?’
लेखिका फातिमा भुट्टो ने ऑपरेशन सिंदूर की निंदा करते हुए लिखा, ‘भारत की ओर से पाकिस्तान में कई जगहों पर हमला करना ये संकेत देता है कि इजरायल की तरफ से अंतरराष्ट्रीय कानून और कूटनीति की घनघोर अवमानना के बाद देश कितना विक्षिप्त हो चुका है। आज तक उन्होंने अपने बेबुनियाद दावों को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया है। इससे वह एक दुष्ट अभिनेता बन चुके हैं।’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines