पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस अलीजेह शाह ने हाल ही में अपने फैंस को एक कदम से चौंका दिया। अलीजेह शाह ने अचानक ही इंस्टाग्राम को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस ने अपने सभी पोस्ट भी डिलीट कर दिए। अब आप उनका इंस्टाग्राम देखेंगे तो वहां एक भी पोस्ट मौजूद नहीं है। इसके अलावा अलीजेह शाह एक भी शख्स को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रही हैं। उन्होंने अपने बायो में लिखा है, ‘नॉट डेड’ यानी मरी नहीं हूं। इन सबके बाद अब एक्ट्रेस अलीजेह शाह ने एक खास नोट शेयर किया है।
अलीजेह के पास नहीं बचा दूर जाने के अलावा कोई ऑप्शन
इंस्टाग्राम छोड़ने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जो फैंस की परेशानी बढ़ा सकता है। अलीजेह शाह ने लिखा, ‘ट्रोलिंग, लगातार आलोचना, नेगेटिविटी ने मुझे सिर्फ इमोशनली हर्ट नहीं किया, ये अब मेरी फिजिकल हेल्थ को प्रभावित कर रहा है। ये एक ऐसे पॉइंट पर पहुंच गया, जहां मेरे पास न सिर्फ सोशल मीडिया से, बल्कि अपने आस-पास के सभी लोगों से खुद को पूरी तरह से अलग करने के अलावा कोई चॉइस नहीं बची। मैं टूटी हुई, थकी हुई और इस तरह से व्याकुल महसूस करता हूं कि मैं बता भी नहीं सकती।’
जिंदा पाकिस्तानी एक्ट्रेस के मरने की खबरें फैला रहे लोग
अलीजेह शाह ने आगे लिखा, ‘मेरे बायो को अपडेट करने और साफ-साफ ये कहने के बाद भी कि मैं जिंदा हूं, कुछ लोगों ने फिर भी अफवाहें फैलाना चुना। न्यूज चैनलों ने मेरे पेरेंट्स से संपर्क किया और पूछा कि क्या मैं मर चुकी हूं। इमेजिन कीजिए कि इसका एक परिवार पर, एक मां के दिल पर क्या असर पड़ता है। प्लीज, समझिए कि इससे मुझे और जिन लोगों को मैं प्यार करती हूं, उन्हें कितना दुख हुआ है। अभी फिलहाल, मैं सच में नहीं जानती कि मैं इंस्टाग्राम या टीवी ड्रामों पर कब या लौटूंगी भी या नहीं।’
Alizeh Shah
यह भी पढ़ें: Khushi Punjaban बनीं मां, Vivek Chaudhary ने दिखाई न्यू बोर्न बेबी की पहली तस्वीर
इंस्टा के बाद टीवी से भी किनारा कर सकती हैं अलीजेह शाह
अलीजेह शाह ने आगे खुलासा करते हुए कहा, ‘प्रेशर बहुत ज्यादा हो गया है। इसके वजन ने मुझे शारीरिक रूप से बीमार बना दिया है। मैं बस कुछ स्पेस मांग रही हूं… प्लीज मेरी फैमिली से संपर्क करना बंद करें। प्लीज कहानियां बनाना बंद करें। प्लीज मुझे सांस लेने दीजिए।’ अब इस पोस्ट को देख फैंस टेंशन में आ गए हैं, क्योंकि अलीजेह शाह टीवी शोज तक छोड़ने की बात कर रही हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines