Khushi Punjaban बनीं मां, Vivek Chaudhary ने दिखाई न्यू बोर्न बेबी की पहली तस्वीर

खुशी पंजाबन और विवेक चौधरी फिर से मम्मी-पापा बन गए हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की अनाउंसमेंट की है।

Khushi Punjaban Vivek Chaudhary

Khushi Punjaban Vivek Chaudhary File Photo

पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स खुशी पंजाबन और विवेक चौधरी दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। काफी दिनों से फैंस उसी दिन का इंतजार कर रहे थे, जब खुशी दूसरी बार मां बनेंगी। जब से कपल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, इन दोनों का हर फैन खुशी से झूम रहा था। वहीं, अब फैंस और इस कपल और इनके परिवार का इंतजार खत्म हो गया है। खुशी ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है। इतना ही नहीं विवेक ने तो सोशल मीडिया पर इस न्यू बोर्न बेबी की कई वीडियो और फोटो भी शेयर कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

खुशी पंजाबन ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म

पहले वीडियो में विवेक चौधरी अपनी बहन के साथ अपने दूसरे बच्चे को थामे उससे बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इतने में ही उनका बेटा राजा भी आ जाता है। ये तीनों इस बच्चे को प्यार से निहारते हुए दिख रहे हैं। सभी के चेहरे खुशी से चमक रहे हैं। इसके अलावा विवेक ने एक खास फोटो भी शेयर की है। अस्पताल से बेबी के जन्म के बाद विवेक खुशी और उनके बच्चे की पहली तस्वीर सामने आई है। खुशी अपने बेबी के साथ बेड पर लेटी हुई हैं और उसे निहार रही हैं। वहीं, विवेक अपनी बीवी को थामे हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

खुशी और विवेक के बेबी का फेस और जेंडर नहीं हुआ रिवील

हालांकि, कपल ने इस फोटो में अपने बच्चे का चेहरा रिवील नहीं किया है। एक इमोजी फेस पर लगाकर इन दोनों ने बेबी का फेस हाईड कर दिया है। चेहरे के साथ-साथ अभी तक खुशी पंजाबन और विवेक चौधरी के दूसरे बच्चे का जेंडर भी रिवील नहीं किया गया है। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि खुशी और विवेक को इस बार बेटा हुआ है या बेटी? अब लगता है ये जानने के लिए फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

चौधरी परिवार ने मनाया दूसरे बच्चे के जन्म का जश्न

इसके अलावा कपल ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें खुशी के बेबी के जन्म देने से पहले के क्लिप नजर आ रहे हैं और बच्चे के जन्म के बाद परिवार की खुशियां भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में चौधरी परिवार के इमोशनल मोमेंट्स दिख रहे हैं, जहां सभी एक-दूसरे का सहारा बने हुए हैं। बच्चे के जन्म के बाद की रस्में भी वीडियो में दिखाई गई हैं। मिठाइयां बांटकर विवेक परिवार ने इस खुशी का जश्न मनाया है। अब कपल ने दूसरी बार पेरेंट्स बनने पर फैंस भी इन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ